लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा: मुख्यमंत्री बिप्लब देब के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने वाले कांग्रेस नेता पर लगा फर्जीवाड़े का आरोप, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 6, 2020 13:57 IST

मुख्यमंत्री ने संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि मणिपुर में कोरोना वायरस के 19 और असम के करीमगंज जिले में 16 मामले सामने आए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देबिस्वास ने कहा कि वकील को उसके मुवक्किल के घर जाने से रोकना अवैध है।मणिपुर में कोरोना वायरस के 19 और असम के करीमगंज जिले में 16 मामले सामने आए हैं। 

अगरतला: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोपाल चंद्र रॉय ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिल्लब कुमार देब पर कोविड-19 संबंधी हालात के बारे में फर्जी जानकारी फैलाने के संबंध में पुलिस से शिकायत की जिसके एक दिन बाद उनके खिलाफ कथित रूप से जाली लेटरहेड का इस्तेमाल करने के संबंध में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि मुख्यमंत्री के खिलाफ शिकायत अभी दर्ज नहीं की गई है। 

राज्य विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता रॉय ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उनके घर में तोड़-फोड़ की और रविवार को उनकी कथित तौर पर ‘‘हत्या’’ करने की कोशिश की। रॉय ने गृह मंत्रालय का कार्यभार भी संभाल रहे देब के खिलाफ यहां शनिवार को न्यू कैपिटल कॉम्प्लेक्स (एनसीसी) पुलिस थाने में शिकायत दी। रॉय ने दावा किया मुख्यमंत्री ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि मणिपुर में कोरोना वायरस के 19 और असम के करीमगंज जिले में 16 मामले सामने आए हैं। 

उन्होंने कहा कि वास्तविकता यह है कि मणिपुर में मंगलवार को केवल दो और करीमगंज में केवल एक मामला सामने आया था। रॉय ने कथित रूप से ‘‘फर्जी जानकारी’’ फैलाने के आरोप में मुख्यमंत्री के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की थी। रॉय की शिकायत पर एनसीसी थाना प्रभारी सुबीमल बर्मन ने कहा, ‘‘इसके लिए मजिस्ट्रेट से अनुमति की आवश्यकता है। आज रविवार है, इसलिए हम कल अनुमति मांगेंगे।’’ 

वकील अरबिंद देब ने रविवार को इसी पुलिस थाने में रॉय के खिलाफ मुख्मयंत्री की छवि को धूमिल करने के लिए आपराधिक षड्यंत्र रचने और जालसाजी की शिकायत दर्ज कराई। 

वकील ने अपनी शिकायत में कहा, ‘‘मैंने गौर किया कि गोपाल राय ने माननीय मुख्यमंत्री बिल्पब कुमार देब की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के इरादे से जाली लेटरहेड पर भारत के राष्ट्रीय चिह्न का अवैध तरीके से इस्तेमाल किया।’’ 

बर्मन ने बताया कि रॉय के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई। रॉय ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके वकील और त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पीजूष कांति बिस्बास को रॉय के घर नहीं जाने दिया। 

बिस्वास ने कहा कि वकील को उसके मुवक्किल के घर जाने से रोकना अवैध है। ‘‘राज्य में गुंडाराज चल रहा है।’’ इस बीच भाजपा प्रवक्ता डॉ अशोक सिन्हा ने कहा कि कानून अपना काम करेगा। 

टॅग्स :कोरोना वायरसत्रिपुरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

क्राइम अलर्टAngel Chakma Murder: त्रिपुरा के छात्र की हत्या में आया नया मोड़, उत्तराखंड पुलिस ने नस्लीय हमले से किया इनकार

क्राइम अलर्टदो बेटों की मां, ग्रामीणों ने घर से घसीटकर बाहर निकाला और जमकर की कुटाई और फिर जूतों की माला पहनाई?, धलाई में महिला के साथ बर्बरता?

भारतदेहरादून में हमले से त्रिपुरा के छात्र की मौत, नस्लीय हमले का आरोप; त्रिपुरा लाया गया शव

विश्वछात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत और दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद भारत के साथ तनाव?, बांग्लादेश ने नयी दिल्ली और त्रिपुरा में वीजा सेवाएं निलंबित कीं

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला