लाइव न्यूज़ :

Tikamgarh Police: जुआ खेल रहे थे 6 पुलिसकर्मी?, वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद निलंबित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 17, 2024 15:04 IST

पुलिस अधीक्षक (एसपी) रोहित काशवानी ने बताया कि कथित वीडियो के सामने आने के बाद विभिन्न थानों में तैनात छह आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देडिगोरा थाने में तैनात सलमान खान के खिलाफ कार्रवाई की गई है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्या इस बात की जांच कर रहे हैं।

टीकमगढ़ः मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में पुलिस कर्मियों के जुआ खेलने का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) रोहित काशवानी ने बताया कि कथित वीडियो के सामने आने के बाद विभिन्न थानों में तैनात छह आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि जिले के कोतवाली थाने के आरक्षक मनोज अहिरवार, रितेश मिश्रा और सूरज राजपूत, देहात थाने के भुवनेश्वर अग्निहोत्री और अनिल पचौरी तथा डिगोरा थाने में तैनात सलमान खान के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

काशवानी ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्या इस बात की जांच कर रहे हैं कि वीडियो कब और कहां शूट किया गया और क्या मौके पर अन्य पुलिसकर्मी भी थे। उन्होंने कहा कि इस तरह के आचरण से पुलिस विभाग की प्रतिष्ठा खराब होती है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीMadhya PradeshPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप