लाइव न्यूज़ :

बिहार की राजधानी पटना में तीन लोगों ने एक युवती के साथ दिया सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम, FIR दर्ज

By एस पी सिन्हा | Updated: May 31, 2024 16:44 IST

इस मामले में कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता के बयान के मुताबिक आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म करने के साथ-साथ लूटने और उसके मोबाइल को छीनकर उसके खाते से 18 हजार कैश की अवैध निकासी कर लिया है। 

Open in App

पटना:बिहार की राजधानी पटना में एक युवती के साथ सामूहिक रुप से दुष्कर्म और प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बोरिंग रोड स्थित कंसल्टेंसी ऑफिस के मालिक शंकर शर्मा और उसके दो सहयोगियों पर सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम देने का आरोप लगाया है। इस मामले में कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता के बयान के मुताबिक आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म करने के साथ-साथ लूटने और उसके मोबाइल को छीनकर उसके खाते से 18 हजार कैश की अवैध निकासी कर लिया है। 

पीड़िता ने बताया कि कंसलटेंसी सर्विसेज के मालिक शंकर शर्मा से कुछ महीने पहले ही काम के सिलसिले में जान-पहचान हुई थी। नौकरी लगवाने के चक्कर में दोनों की अक्सर मुलाकात होने लगी थी। बीते 20 मई को वह शंकर शर्मा और उसके दोस्त मयंक गुप्ता के साथ गांधी मैदान स्थित खादी मॉल में गई थी। जहां उसे अचानक वॉशरूम जाना पड़ा। इस दौरान उसने अपना फोन, पर्स और अन्य सामान शंकर शर्मा को दे दिया था। 

पीड़िता की मानें तो कुछ देर बाद वाशरूम से बाहर आने पर मयंक गुप्ता गायब मिला। वह भागी-भागी बोरिंग रोड स्थित ऑफिस पहुंची। जहां ऑफिस बंद पाया और किसी राहगीर से मदद मांग शंकर शर्मा को फोन पर पूरी जानकारी दी। पीड़िता की मानें तो कंसलटेंसी सर्विसेज के शंकर शर्मा अपने एक अन्य स्टाफ के साथ ऑफिस पहुंचे। जहां से युवती को स्कूटी से मयंक गुप्ता के फ्लैट पर ले गया। जहां तीनों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर अश्लील फोटो बना लिया और धमकी दी है कि अगर किसी को बताया तो उसे वायरल कर देंगे। 

पीड़िता के मुताबिक, उसके खाते से 18 हजार कैश की अवैध निकासी की गई है। पीड़िता ने बताया कि 20 मई के साढ़े नौ बजे से 21 मई की सुबह चार बजे तक सत्यम कुमार साथ रहा और सुबह पीड़िता को अटल पथ पर छोड़ फरार हो गया। पीड़िता ने बताया लोक लाज के डर से इस बात का जिक्र न करते हुए वह चुप रही। पीड़िता ने कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि इस मामले के आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

टॅग्स :बिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?