लाइव न्यूज़ :

नूंह पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, डीएसपी सुरेंद्र सिंह की हत्या में शामिल तीन और आरोपी पकड़े गए

By शिवेंद्र राय | Updated: July 26, 2022 17:26 IST

मेवात के नूंह में खनन माफियाओं द्वारा डीएसपी सुरेंद्र सिंह की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नूंह पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया है कि कुल 12 में अभियुक्तों में से 9 अब तक पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देडीएसपी सुरेंद्र सिंह की हत्या के 3 और आरोपी पकड़े गएअब तक कुल 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी हैमुख्य आरोपी पहले ही पकड़ा जा चुका है

मेवात: हरियाणा के नूंह में खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई कर रहे डीएसपी की कुचल कर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी नूंह के पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने दी। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों में पुलिस ने 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इम हत्याकांड में अब तक कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। पुलिस ने बताया कि कुल 12 लोग इस घटना में शामिल थे, बाकी बचे लोगों को भी जल्द हा पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने कहा कि जांच अभी जारी है।

डंपर मालिक पहले ही गिरफ्तार हो चुका है

नूंह जिले के पचगांव अरावली इलाके में तावडू के डीएसपी सुरेंद्र सिंह की को जिस डंपर स कुचला गया था उसके मालिक को पुलिस ही पकड़ चुकी है। डंपर मालिक का नाम अरशद है। घटना के लिए जिम्मेदार मुख्य आरोपी शब्बीर उर्फ मित्तर को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। डंपर मालिक अरशद मुख्य आरोपी शब्बीर का भाई है। नूंह अपराध शाखा की टीम लगातार अन्य संदिग्धों को पकड़ने और अवैध वाहनों की तलाशी के लिए छापेमारी कर रही हैं।

क्या थी घटना

बीती 19 जुलाई को तावड़ू के पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र सिंह  पर डंपर चढ़ाकर उनकी हत्या कर दी गई थी। डीएसपी की हत्या उस समय की गई जब वह खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई के लिए पहाड़ी पर गए थे। अवैध खनन में लगे एक डंपर ने डीएसपी की गाड़ी मे टक्कर मारी जिससे वह नीचे गिर गए। इसके बाद जानबूझकर डंपर उनके चढ़ा कर रौंद दिया। डीएसपी सुरेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे हरियाणा में सनसनी फैल गई। अरावली की पहाड़ियों के अवैध खनन का मामला दिल्ली तक गूंजा। हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने कहा कि भले ही पूरे राज्य की पुलिस लगानी पड़ जाए लेकिन हम अपराधियों को जरूर पकड़ेंगे। 

टॅग्स :हरियाणानूँहDSPअनिल विजAnil Vij
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी