लाइव न्यूज़ :

घरेलू हिंसा रोकने गई पुलिस ने की बर्बरता; शख्स को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 4, 2023 12:25 IST

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में यूपी पुलिस ने एक व्यक्ति को बुरी तरह से पीट दिया है। इस मामले में व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया और अब मां ने पुलिस अधिकारी से शिकायत कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देघेरलू हिंसा रोकने गई पुलिस ने पति को थाने लाकर दी थर्ड डिग्रीव्यक्ति को लात और घूंसे से पीटा अब मां ने पुलिस अधिकारी के समक्ष शिकायत की और कहा टुंडला पुलिस है जिम्मेदार

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पुलिस की एक बार फिर से भयावह वीडियो सामने आया है। वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस कर्मी नशे में धुत्त एक व्यक्ति को बुरी तरह से मार रहे हैं और फिर, उसे जमीन पर भी धकेल कर गंभीरता से मारा। 

यह वीडियो वायरल होने पर यूपी पुलिस को अब सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। मामला टुंडला के मोहम्दाबाद पुलिस थाना क्षेत्र में घटित हुआ। 

वीडियो में जो व्यक्ति पुलिस द्वारा पीटा गया वह नशे की हालत में है। वीडियो में एक पुलिस अधिकारी व्यक्ति के सीने पर बैठा हुआ नजर आया जबकि दूसरे पुलिस वाले ने उसके हाथों को अपने पैरों से दबा रखा था। पुलिस वाले यहीं नहीं रुके उन्होंने व्यक्ति के मुंह पर अपने जूतों से भी वार किया। इसके अलावा एक पुलिस वाले ने सभी हदे पार करते हुए उसे लंबे पाइप से भी पीटा और पीटने के दौरान ही पाइप भी टूट गया। ऐसे में पीटते हुए व्यक्ति को बचाने वाला कोई नहीं था। मामला बीते शुक्रवार यानी 29 सितंबर का है।   

प्रकरण में पहले पुलिस को पति-पत्नी के झगड़े की जानकारी मिली तो पुलिस भी आनन-फानन में मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस वालों ने मामले को शांत कराने की कोशिश की और पीए हुए व्यक्ति को थाने ले गई। थाने ले जाकर पुलिस वालों ने पीड़ित को थर्ड डिग्री दी और इसके साथ ही बुरी तरह से पीटा।

घटना के बाद अब पीड़ित व्यक्ति की मां ने एसएसपी दफ्तर का रुख किया जहां उसने आरोपित टुंडला पुलिस वालों के खिलाफ शिकायत की। पीड़ित व्यक्ति की मां ने अधिकारी को कहा कि पुलिस वालों ने उनके लड़के को बुरी तरह से पीटा जिसके कारण उनके बेटे के पूरे शरीर पर निशान छप गए हैं। पीड़ित की मां ने अधिकारी से उन सभी पुलिस वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने का अनुरोध किया। इसके बाद उत्तर प्रदेश ने मामले का संज्ञान लिया और शिकायत दर्ज की। पुलिस ने मामले के संबंध में जांच शुरू कर दी है।  

पुलिस की मानें तो अब उन सभी पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जो इस मामले में शामिल थे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बीते शुक्रवार को डायल 112 पीआरवी टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति घर में पीकर पत्नी से झगड़ रहा है। लेकिन, पुलिस ने उसे रोकने के बजाय जरुरत से ज्यादा बल का प्रयोग कर दिया।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइमup policeफ़िरोज़ाबादआगराagra
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल