लाइव न्यूज़ :

7 दिन का बच्चा और 600000 में डील?, शंकर संभाजी मनोहर, रेशमा शहाबुद्दीन शेख, नितिन संभाजी मनोहर, शेखर गणेश जाधव और आसिफ चांद खान अरेस्ट, क्या अस्पताल या नर्सिंग होम शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2025 17:40 IST

Thane: आरोपियों की पहचान रेशमा शहाबुद्दीन शेख (35), जो बच्चे को लेकर आई थी, इगतपुरी निवासी एजेंट नितिन संभाजी मनोहर (33) और शेखर गणेश जाधव (35) तथा मुंबई के मानखुर्द निवासी एजेंट आसिफ चांद खान (27) के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देअपराध में शामिल छठे आरोपी की पहचान सबीना के रूप में की गई है जो फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।बदलापुर (पश्चिम) थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘इस गिरोह ने नवजात को छह लाख रुपये में बेचने की साजिश रची थी। शिशुओं के अपहरण और उन्हें निःसंतान दंपतियों को बेचने से जुड़ी आपराधिक साजिशों का हिस्सा है।

Thane:महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने मानव तस्करी के एक रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए सात दिन के नवजात शिशु को छह लाख रुपये में बेचने की कोशिश कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूचना के आधार पर ठाणे पुलिस के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ ने आरोपियों को पकड़ने के लिए योजना बनाई । एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने एक फर्जी खरीदार का इस्तेमाल किया ताकि यह पुष्टि की जा सके कि क्या कोई गिरोह वास्तव में नवजात को बेचने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने कहा कि गिरोह को बयाने के रूप में यूपीआई के जरिए 20,000 रुपये दिए गए थे जबकि शेष 5.8 लाख रुपये नकद देने थे। फर्जी ग्राहक द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सौदे के लिए आए सभी पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शंकर संभाजी मनोहर (36) के रूप में हुई है, जिसने नकद राशि ली थी।

इसके अलावा अन्य आरोपियों की पहचान रेशमा शहाबुद्दीन शेख (35), जो बच्चे को लेकर आई थी, इगतपुरी निवासी एजेंट नितिन संभाजी मनोहर (33) और शेखर गणेश जाधव (35) तथा मुंबई के मानखुर्द निवासी एजेंट आसिफ चांद खान (27) के रूप में हुई है। अपराध में शामिल छठे आरोपी की पहचान सबीना के रूप में की गई है जो फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बदलापुर (पश्चिम) थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘इस गिरोह ने नवजात को छह लाख रुपये में बेचने की साजिश रची थी।

हमें संदेह है कि यह घटना शिशुओं के अपहरण और उन्हें निःसंतान दंपतियों को बेचने से जुड़ी आपराधिक साजिशों का हिस्सा है। हम बच्चे की जैविक मां की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।’’ नवजात को एक विशेष देखभाल गृह में भेज दिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या अस्पतालों या नर्सिंग होम का कोई बड़ा नेटवर्क तस्करों को नवजात शिशु उपलब्ध कराने में शामिल है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane Policeमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा