लाइव न्यूज़ :

ठाणेः ट्रेन में किशोरी से छेड़छाड़ करने के आरोप में 29 वर्षीय मदरसा शिक्षक अरेस्ट, पीड़िता पुणे से मुंबई जाने के लिए सिंघाड़ एक्सप्रेस में सफर कर रही थी, आरोपी सीतामढ़ी का रहने वाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 6, 2023 18:21 IST

कल्याण रेलवे पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक मुकेश धागे के मुताबिक, पीड़िता पुणे से मुंबई जाने के लिए सिंघाड़ एक्सप्रेस में सफर कर रही थी, उसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर उसका वीडियो बनाया और तस्वीरें लीं तथा उसे अनुचित तरीके से छुआ भी।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के सीतामढ़ी का रहने वाला 29 वर्षीय आरोपी मदरसे में शिक्षक है।किशोरी के शोर मचाने पर सहयात्रियों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए हैं।

ठाणेः महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बृहस्पतिवार को ट्रेन में एक किशोरी से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक मदरसा शिक्षक को गिरफ्तार किया गया। रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

 

कल्याण रेलवे पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक मुकेश धागे के मुताबिक, पीड़िता पुणे से मुंबई जाने के लिए सिंघाड़ एक्सप्रेस में सफर कर रही थी, उसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर उसका वीडियो बनाया और तस्वीरें लीं तथा उसे अनुचित तरीके से छुआ भी। बिहार के सीतामढ़ी का रहने वाला 29 वर्षीय आरोपी मदरसे में शिक्षक है।

मुकेश धागे ने बताया, ‘‘ किशोरी के शोर मचाने पर सहयात्रियों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। उस पर भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए हैं। ’’ उन्होंने कहा कि यह मामला कर्जत रेलवे पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया है क्योंकि जब यह घटना हुई तब ट्रेन उस पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में थी।

युवक के खिलाफ दलित किशोरी से बलात्कार का मामला दर्ज

सदर कोतवाली पुलिस ने 14 साल की दलित किशोरी को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने, उसके साथ तीन दिन तक लगातार बलात्कार करने के मामले में बृहस्पतिवार को एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि शहर की रहने वाली 14 साल की दलित किशोरी पांच दिसंबर, 2022 को लापता हो गई थी और तीन दिन बाद घर लौटी।

उन्होंने कहा, घर आकर उसने बताया की ऋषि सेठ नाम का युवक उसे ले गया था। उन्होंने बताया ऋषि सेठ हनुमान हनुमान बाग़ मोहल्ले का रहने वाला है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ ने बुधवार की रात किशोरी की माँ की ओर से मिली तहरीर के आधार पर बताया कि किशोरी के लापता होने के बाद परिजन उसे तलाश रहे थे।

उन्होंने बताया, तीन दिन बाद घर लौटी किशोरी ने परिजनों को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया, लेकिन लोक लाज और डर के कारण उन्होंने पुलिस में शिकायत नहीं दी। तहरीर के अनुसार, कुछ परिचितों के समझाने पर अंतत: किशोरी की मां ने पांच अप्रैल को पुलिस में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक सेठ ने बताया की आरोपी ऋषि सेठ के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane Policeमुंबईभारतीय रेलRailway Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम