लाइव न्यूज़ :

Telangana: पत्नी और बेटी संग रिश्तेदार को उतारा मौत के घाट, फिर खुद शख्स ने की आत्महत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 2, 2025 11:39 IST

Telangana: अपनी बड़ी बेटी की भी हत्या करने की कोशिश की, लेकिन वह बच निकलने में सफल रही और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App

Telangana:  तेलंगाना के विकाराबाद जिले में शनिवार देर रात 40-वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, बेटी और एक अन्य महिला रिश्तेदार की कथित तौर पर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। आरोपी की एक और बेटी हमले में बच गई, लेकिन उसे चोटें आई हैं। अधिकारियों ने बताया कि कुलकाचेरला मंडल में देर रात ढाई से तीन बजे के बीच हुई इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति ने अपनी पत्नी (लगभग 35 वर्ष), छोटी बेटी (लगभग 10 वर्ष) और एक अन्य महिला रिश्तेदार (लगभग 40 वर्ष) की उस समय कथित तौर पर दरांती से हत्या कर दी, जब वे घर में सो रही थीं। अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति ने अपनी बड़ी बेटी की भी हत्या करने की कोशिश की, लेकिन वह बच निकलने में सफल रही और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने बाद में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि व्यक्ति और उसकी पत्नी के बीच कुछ विवाद था। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। 

टॅग्स :तेलंगानाTelangana Police
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

कारोबार1,695.54 करोड़ रुपये की लागत, 1327 एकड़ में फैला और 24,400 नौकरी?, वारंगल में पीएम मित्रा पार्क का उद्घाटन

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

क्राइम अलर्टदुकान में आया और 20 ग्राम की चेन और अंगूठी दिखाने को कहा, फिर 4 लोग घुसे और हथियार दिखाए, धमकाया और घुटने टेकने पर मजबूर कर 4 कर्मचारी को घायल कर आभूषण लूटे?

भारतTelangana SSC Result 2026 OUT: 95.15 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण?, results.bsetelangana.org पर देखिए?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट