लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद एनकाउंटर: SC के आदेश के बाद तेलंगाना HC ने भी टाली सुनवाई, कल ढाई बजे तक आरोपियों के शव रखे जाएंगे सुरक्षित

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 12, 2019 14:32 IST

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट पर सुनवाई करते हुए न्यायिक जांच कराने का निर्देश दिया। सुप्रीम कोर्ट ने इस बाबत शीर्ष अदालत के पूर्व न्यायमूर्ति वीएस सिरपुरकर की अगुवाई वाली तीन सदस्यीय टीम गठित करने का आदेश दिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना हाईकोर्ट अब कल (13 दिसंबर) को इस मामले में दाखिल की गई दो जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करेगा।सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जब तक शीर्ष अदालत इस मामले में फैसला नहीं कर देती, कोई दूसरा कोर्ट या अथॉरिटी को बीच में नहीं आएगी। 

हैदराबाद की महिला डॉक्टर की रेप के बाद जलाकर की गई हत्या और उसके बाद पुलिस एनकाउंटर में मारे गए चार आरोपियों के मामले में तेलंगाना हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक कार्रवाई करते हुए गुरुवार (12 दिसंबर) को सुनवाई टाल दी। तेलंगाना हाईकोर्ट अब कल (13 दिसंबर) को इस मामले में दाखिल की गई दो जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। साथ ही हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है कि कल ढाई बजे तक आरोपियों के शव सुरक्षित रखे जाएंगे। कोर्ट की चीफ जस्टिस बेंच ने कहा है कि जब तक कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट निर्देश नहीं आ जाता, तब तक इस मामले को लंबित किया जाता है। यह जानकारी मामले की एक याचिकाकर्ता संध्या रानी ने समाचार एजेंसी एएनआई को दी।

बता दें कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट पर सुनवाई करते हुए न्यायिक जांच कराने का निर्देश दिया। सुप्रीम कोर्ट ने इस बाबत शीर्ष अदालत के पूर्व न्यायमूर्ति वीएस सिरपुरकर की अगुवाई वाली तीन सदस्यीय टीम गठित करने का आदेश दिया है। 

साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जब तक शीर्ष अदालत इस मामले में फैसला नहीं कर देती, कोई दूसरा कोर्ट या अथॉरिटी को बीच में नहीं आएगी। 

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह मामले में एक जांच आयोग बनाने की जरूरत पर विचार करता है। जांच 6 महीने में पूरी हो जाएगी। 

बता दें कि 27 नवंबर की रात हैदराबाद के बाहरी इलाके में एक महिला पशुचिकित्सक के साथ चार आरोपियों ने रेप के बाद उसे जलाकार मार दिया था। 28 नवंबर की सुबह एक पुलिया के नीचे से पीड़िता की जली हुई लाश बरामद हुई थी। इसके बाद आरोपी पकड़े गए थे। 6 दिसंबर को तड़के चारों आरोपियों के कथित तौर पर हिरासत से भागने पर पुलिस ने उनका एनकाउंटर कर दिया था।

टॅग्स :हैदराबाद रेप केसतेलंगानारेपगैंगरेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?