लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: पुलिस वाले की लापरवाही से प्रेंग्रेंट महिला की मौत, चेकिंग के दौरान मारी थी लात

By भारती द्विवेदी | Updated: March 8, 2018 12:51 IST

ऊषा की मौत के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली गुस्साई भीड़ ने पुलिस की गाड़ी पर पत्थर फेंके, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 8 मार्च:  तमिलनाडु के त्रिची से एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है। पुलिस वाले की लापरवाही से एक तीन महीने की गर्भवती महिला ऊषा की मौत हो गई है। खबरों के मुताबिक 30 साल की उषा अपने पति धर्मराज के साथ रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल जा रही थी। रास्ते में पुलिस वाले हेलमेट चेकिंग कर रहे थे। धर्मराज और ऊषा को पुलिस वाले ने गाड़ी रोकने को कहा लेकिन उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी।

जिसके बाद कामाराज नाम के एक पुलिस वाले ने उनकी गाड़ी का पीछा करना शुरू किया। कुछ दूर पीछा करने के बाद कामाराज ने धर्मराज और ऊषा को रोकने के लिए उनकी गाड़ी पर लात मारी जिसकी वजह से दोनों का बैलेंस बिगड़ा और दोनों गिर पड़े। जैसे ही दोनों रोड पर गिरे ऊषा के एक वैन ने कुचल दिया।

इस घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूटा और हजारों की संख्या में लोग सड़क पर उतर आएं। खबरों की माने तो ऊषा की मौत के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली  गुस्साई भीड़ ने पुलिस की गाड़ी पर पत्थर फेंके, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज किया है।

ऊषा की मौत के बाद आरोपी कामाराज वहां से भागा निकला लेकिन जब लोगों ने हंगामा शुरू किया, उसके बाद आरोपी पुलिस वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर भी अपना गुस्सा निकाला। ट्विटर पर हैशटैग 'हू किल्ड ऊषा' के साथ ट्वीट भी किए हैं। लोगों ने आरोपी पुलिस वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, साथ ही उनका कहना है कि आरोपी कामाराज शराब के नशे में थे। 

टॅग्स :तमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला