लाइव न्यूज़ :

बिहार में 16 साल के लड़के को एक अदालत ने सुनाया आदेश, नाबालिग लिव इन पार्टनर का रखें ध्यान

By अनुराग आनंद | Updated: March 24, 2021 10:18 IST

अदालत ने हिलसा बाल कल्याण पुलिस अधिकारी को अगले दो साल तक हर छह महीने में नाबालिग लड़की और उसके शिशु के बारे में रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअपने से 18 माह बड़ी लेकिन नाबालिग लड़की के साथ आरोपी लड़का फरार हो गया था।दोनों लिव इन पार्टनर की तरह रहने लगे और इस समय नाबालिग दंपति का एक 8 माह का बच्चा भी है।

बिहारशरीफ: नालंदा जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJB) के मुख्य न्यायाधीश मानवेन्द्र मिश्रा ने एक 16 वर्षीय लड़के द्वारा नाबालिग लड़की के साथ भागकर लिव इन पार्टनर की तरह रहने के मामले में हैरान करने वाला फैसला सुनाया है। न्यायाधीश ने अपने फैसले में 16-वर्षीय बच्चे को अपहरण के आरोपों से बरी कर दिया है।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, अपने से 18 माह बड़ी लेकिन नाबालिग लड़की के साथ आरोपी फरार हो गया था। बाद में दोनों लिव इन पार्टनर के तौर पर रहने लगे। इस समय दोनों नाबालिग का एक 8 माह का बच्चा भी है। इस मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुनाया है।

अदालत ने कहा कि नाबालिग लड़के का कृत्य कानून की नजर में दंडनीय है-

रिपोर्ट के अनुसार, अदालत ने कहा कि नाबालिग लड़के का कृत्य कानून की नजर में दंडनीय है, लेकिन यह मामला तीन नाबालिगों के जीवन से जुड़ा है इसलिए आरोपी लड़के को बरी करना ही उचित है। साथ ही अपने फैसले में कोर्ट ने यह भी साफ किया है कि यह आदेश एक अपवाद है। इस केस के फैसले को आधार बनाकर इसका उपयोग किसी के द्वारा लाभ उठाने के लिए नहीं किया जा सकता है।

अदालत ने आरोपी के माता-पिता को नाबालिग लड़की को अपनी बहू मानने का निर्देश दिया है-

अदालत ने आरोपी के माता-पिता को नाबालिग लड़की को अपनी बहू की तरह और शिशु को अपनी पोती के रूप में मानने का भी निर्देश दिया है। यही नहीं परिवार को साफ शब्दों में कोर्ट द्वारा चेतावनी देते हुए कहा गया है कि उनकी सभी जरूरतों को पूरा किया जाना चाहिए। इस मामले पर कोर्ट में सुनवाई 19 मार्च को शुरू हुआ और 22 मार्च को इस मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाया। 

अतिरिक्त सरकारी वकील राजेश पाठक ने इस मामले में ये कहा-

अतिरिक्त सरकारी वकील राजेश पाठक ने कहा कि यह पहली बार है जब इस तरह के मामले में सिर्फ तीन दिनों में सुनवाई खत्म हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि 11 फरवरी, 2019 को हिलसा पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 19 जुलाई, 2020 को नाबालिग लड़की ने कहा था कि वह अपनी मर्जी से दिल्ली आरोपी किशोर के साथ भाग गई थी। पीड़िता ने यह भी कहा था कि दिल्ली में वे एक दंपति के रूप में रहते थे और अब उनकी एक बेटी भी है।

टॅग्स :बिहारनालंदाकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला