लाइव न्यूज़ :

10 साल की लड़की के साथ बलात्कार के बाद पीट-पीटकर हत्या, कोर्ट ने एक को दोषी करार दिया, ऐसे हुआ था खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2021 20:02 IST

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एन ए अंजारिया ने दिनेश बैसाने (24) को भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत बलात्कार और हत्या का दोषी ठहराया।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत 16 दिसंबर को सजा सुनाएगी।चिल्लाने लगी तो उसने पत्थर से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।शाम तक घर नहीं लौटने पर पीड़िता के माता-पिता ने पुलिस से संपर्क किया।

सूरतःगुजरात के सूरत शहर के पांडेसरा में 10 साल की लड़की के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में शुक्रवार को एक सत्र अदालत ने एक व्यक्ति को दोषी करार दिया।

 

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एन ए अंजारिया ने दिनेश बैसाने (24) को भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत बलात्कार और हत्या का दोषी ठहराया। अदालत 16 दिसंबर को सजा सुनाएगी।

लोक अभियोजक नयन सुखड़वाला ने महाराष्ट्र के मूल निवासी और सूरत में पांडेसरा के प्रेम नगर इलाके में रहने वाले दोषी को मौत की सजा देने की अपील की। अभियोजन पक्ष के अनुसार बैसाने ने 7 दिसंबर, 2020 को इलाके में अपने चाचा के घर के पास खेलती लड़की को लालच दिया और फिर उसे सूनसान जगह पर ले जाकर उसका यौन उत्पीड़न किया।

जब वह मदद के लिये चिल्लाने लगी तो उसने पत्थर से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। शाम तक घर नहीं लौटने पर पीड़िता के माता-पिता ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने अगले दिन सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों द्वारा साझा की गई जानकारी के आधार पर बैसाने को गिरफ्तार कर लिया। एक क्लिप में आरोपी को लड़की को एक स्थानीय दुकान पर ले जाते हुए देखा जा सकता है।

महाराष्ट्र : किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आठ आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेजा गया 

महाराष्ट्र के बीड जिले में 16 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार आठ लोगों को अंबेजोगई की एक अदालत ने पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस मामले में एक सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार, एक लॉज मालिक, एक पुलिस कांस्टेबल, एक होमगार्ड सहित आठ लोगों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया और बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया गया। इस मामले में अब तक 23 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पीड़िता ने दावा किया है कि उसकी 13 साल की उम्र में शादी कर दी गई थी, लेकिन उसका पति शोषण करता था, इसलिए उसने उसे छोड़ दिया था। इसके बाद वह घर लौट आई थी, लेकिन पिता द्वारा कथित तौर पर छेड़छाड़ के बाद पीड़िता ने मई में अपना घर भी छोड़ दिया था।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘पीड़िता का कहना है कि वह घर छोड़ने के बाद अंबेजोगई बस स्टैंड के पास रह रही थी। उसने दावा किया है कि पिछले दो महीनों में दो पुलिसकर्मियों सहित 400 से अधिक लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। सभी दावों की जांच की जा रही है।’’

अंबाजोगई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बाल विवाह निषेध अधिनियम और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की धाराओं के अलावा दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म, छेड़छाड़ और चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुजरातकोर्टरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम