लाइव न्यूज़ :

सुदीक्षा भाटी की मौत में नया ट्विस्ट, पुलिस का दावा- 'नाबालिग भाई चला रहा था बाइक, स्कॉलरशिप की वजह से परिवार ने बीमा के बारे में सोचा'

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 13, 2020 09:44 IST

Sudeeksha Bhati Death Case: सुदीक्षा भाटी अमेरिका के बॉबसन कॉलेज में स्कॉलरशिप पर पढ़ाई कर रही थीं। उन्हें 3.8 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप मिली थी। सुदीक्षा भाटी के पिता जीतेंद्र भाटी एक चाय विक्रेता हैं और बुलंदशहर के डेरी स्कनर गांव में रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएसएसपी संतोष कुमार ने कहा है कि फिलहाल हमें छेड़छाड़ के कोई सबूत नहीं मिले हैं। परिवार ने तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया है।पुलिस ने कहा, दुर्घटना बुलंदशहर में सुबह 8.50 बजे हुई थी और सुदीक्षा के चाचा का मोबाइल का लोकेशन 9.17 बजे दादरी में था।

बुलंदशहर :उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर में अमेरिका में पढ़ाई कर रही छात्रा सुदीक्षा भाटी की मौत में नया ट्विस्ट आय गया है। यूपी पुलिस ने इस मामले में दावा किया है कि सुदीक्षा भाटी जिस बाइक पर जा रही थी वह उसके चाचा नहीं बल्कि उसका एक नाबालिग भाई चल रहा था। जो की सुदीक्षा का चचेरा भाई चला रहा था। पुलिस ने यह भी आरोप लगाया है कि क्योंकि छात्रा अमेरिका में एक करोड़ों की स्कॉलरशिप पर पढ़ाई कर रही थी इसलिए लोगों ने बीमा के पैसों के बारे में सोचा। सुदीक्ष भाटी की मौत के लगभग 36 घंटे बाद मंगलवार रात (11 अगस्त) पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

परिवार वालों ने कहा- सुदीक्षा की मौत हादसा नहीं, एक हत्या है

सोमवार (10 अगस्त) को बुलंदशहर में सुदीक्षा भाटी की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। हालांकि परिवार वालाों का दावा है कि ये एक हत्या है। परिवार के मुताबिक सुदीक्षा भाटी अपने चाचा के साथ ही बाइक पर अपने मामा के घर जा रही थीं, जिस दौरान रोड एक्सीडेंट में उसकी मौत हुई। सुदीक्षा भाटी के चाचा सतेंद्र भाटी ने मीडिया को बताया कि रास्ते में एक बुलेट ने हमें कई बार ओवरटेक किया, मैंने मोटरसाइकिल की स्पीड कम की और बुलेट सवार ने आगे जाकर अचानक ब्रेक मारी जिसमें बैलेंस बिगड़ने से हादसा हुआ, जिसमें सुदीक्षा के सिर में चोट लग गई। जिसकी वजह से उसकी मौत हुई। 

पुलिस ने कहा- सुदीक्षा के साथ छेड़छाड़ के नहीं मिले कोई सबूत 

एनडीटीवी रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस का कहना है कि फिलहाल जांच के दौरान सुदीक्षा से छेड़छाड़ का कोई सबूत नहीं मिला है। परिवार द्वारा तथ्यों को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है। एसएसपी संतोष कुमार के मुताबिक जब 10 अगस्त सोमवार को यह एक्सीडेंट हुआ तो सुदीक्षा भाटी का एक भाई, जो हाई स्कूल से पास है और संभवत एक नाबालिग हैं, वह बाइक चला रहा था। 

सुदीक्षा भाटी (फाइल फोटो)

संतोष कुमार ने यह भी कहा है कि सुदीक्षा भाटी को करोड़ों की स्कॉलरशिप मिल रही थी और लोगों ने बीमा के पैसे के बारे में सोचा। पुलिस ने परिवार के उस दावे को भी खारिज किया है, जिसमें कहा गया है कि बाइक सुदीक्षा के चाचा चला रहे हैं। 

रोड एक्सीडेंट के वक्त चाचा का मोबाइल लोकेशन दादरी में था

पुलिस ने कहा, दुर्घटना बुलंदशहर में सुबह 8.50 बजे हुई थी और सुदीक्षा के चाचा का मोबाइल का लोकेशन 9.17 बजे दादरी में था। असल में चाचा सतेंद्र भाटी घटनास्थल पर 10.49 बजे पहुंचे थे। 

पुलिस चश्मदीद के बयान के आधार पर कहा, जिस बुलेट सवार की बात की जा रही है, उसने सामने से एक टैंकर को आता देख ब्रेक लगाया था। इसी बाद जिस बाइक पर सुदीक्षा बैठी थी वह  पीछे से बुलेट से टकरा गई। घटना में सुदीक्षा के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे बाद में उनकी मौत हो गई। 

एसएसपी संतोष कुमार ने कहा है कि फिलहाल हमें छेड़छाड़ के कोई सबूत नहीं मिले हैं। हमने जांच के लिए 5 अलग-अलग टीमें बनाई हैं। अगर छेड़छाड़ के कोई भी सबूत मिले तो हम संबंधित धाराओं को जोड़ेंगे और जांच को आगे बढ़ाएंगे। 

टॅग्स :बुलंदशहरउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमup crime
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?