लाइव न्यूज़ :

केरल के त्रिशूर में पूर्व छात्र ने स्कूल में दिनदहाड़े चलाई गोली, पुलिस ने हिरासत में लिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 21, 2023 15:40 IST

शूटर की पहचान पूर्व छात्र के रूप में हुई है और उसका नाम जगन है, जो त्रिशूर में स्थित मुलायम गांव का निवासी है, उसे स्कूल के कर्मचारियों और आसपास के लोगों ने पकड़ कर जमकर पीटा।

Open in App
ठळक मुद्देबिना भय पूर्व छात्र ने स्कूल में चलाई गोली, कर्मचारियों ने पकड़ापुलिस ने हिरासत में लियावारदात विवेकोदयम बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में हुई

तिरुवनन्तपुरम: केरल के त्रिशूर में चौंकाने वाली घटना सामने आई हैं। मंगलवार को शहर में एक स्कूल में युवक ने दिनदहाड़े गोली चला दी। वारदात विवेकोदयम बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में हुई, जो त्रिशूर के पास स्थित नाइकनाल में आता है। 

शूटर की पहचान पूर्व छात्र के रूप में हुई है और उसका नाम जगन है, जो त्रिशूर में स्थित मुलायम गांव का निवासी है, उसे स्कूल के कर्मचारियों और आसपास के लोगों ने पकड़ कर जमकर पीटा और फिर बाद मे पुलिस को जानकारी देकर उसकी गिरफ्तारी करवा दी। यह वाक्या आज सुबह लगभग 10:15 के आसपास हुआ। 

बताया जा रहा है कि जगन नशे का आदी है, उसने पहले स्कूल के ऑफिस में एंट्री ली, रखी कुर्सी को खींचा और फिर बंदूक बाहर निकाल ली, जिसे वह अपने ट्राउजर में रखे हुए था। इसके बाद उसने स्कूल के कर्मचारियों के समक्ष पिस्टल निकाल दी।  

फिर मची अफरातफरी के बीच जगन ने स्कूल की कक्षा में जा पहुंचा और वहां उसने तीन राउंड फायरिंग की। इसके बाद स्कूल में लगे कर्मचारियों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह बंदूक को हवा में लहराता रहा। हालांकि, स्कूल के कर्मचारियों ने आसपास में रह रहे लोगों की मदद से पकड़ लिया और उसके बाद जमकर पीटा। फिर उसे स्कूल कैंपस के बाहर ले गए और पुलिस की हिरासत में दे दिया। 

पुलिस की मानें तो जगन स्कूल इस मनसा से पहुंचा हुआ था कि वह एक छात्र पर हमला करेगा। जगन से पुलिस त्रिसूर पूर्व में स्थित पुलिस थान में पूछताछ कर रही है। इस सवाल जवाब में शामिल क्राइम ब्रांच  के एसीपी, उनके साथ कई और अधिकारी शामिल हैं। 

टॅग्स :केरलनिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

भारतAssembly Election 2026 Dates: 4 राज्य-1 केंद्र शासित प्रदेश, 824 सीट और 4 मई को मतगणना, देखिए शेयडूल

क्राइम अलर्टजमानत पर छूटे आरोपी अलुवा अतुल की कार का हमलावर ने किया पीछा, 5 लोगों ने हथियार से शीशे तोड़े और बाहर खींचकर काट डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार