लाइव न्यूज़ :

मथुरा के जीएलए यूनिवर्सिटी में छात्र ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: January 27, 2019 06:38 IST

दस दिन के अंतराल में यहां इस प्रकार की यह दूसरी घटना है। इससे पूर्व 15 जनवरी को एमबीए फायनल ईयर की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

Open in App

दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जीएलए विश्वविद्यालय में आज एक और छात्र ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली।

दस दिन के अंतराल में यहां इस प्रकार की यह दूसरी घटना है। इससे पूर्व 15 जनवरी को एमबीए फायनल ईयर की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस के अनुसार शनिवार को घटी घटना में अलीगढ़ जनपद निवासी बीटेक (प्रथम वर्ष) के छात्र गगन अग्रवाल (19) का शव विवि परिसर में स्थित ‘ए’ ब्लाक के हॉस्टल के कमरे में लटका पाया। घटना के समय कमरा अंदर से बंद था। जिसे तोड़कर उसके शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया।

इस मामले में मृत छात्र के परिजनों का कहना है कि उसका बड़ा भाई शुक्रवार को उससे मिल कर गया था। तब तो ऐसी कोई बात नहीं थी। गगन ने भाई से कोई भी समस्या या अवसाद जैसी किसी बात का जिक्र तक नहीं किया था।

वृन्दावन थाने की जैंत रिपोर्टिंग चौकी प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया, ‘‘मृतक का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल, इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ तय करना ठीक होगा।’’ दूसरी ओर, विवि सोसायटी के सचिव नीरज अग्रवाल ने कहा है कि यह घटना वाकई बेहद दुखद है। छात्र की मौत के कारण का पता नहीं चल सका है। विवि प्रबंधन पुलिस की जांच में पूरी मदद करने को तैयार है।

टॅग्स :आत्मघाती हमला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टGurugram: 2 साल की बच्ची के पिता ने 23वीं मंजिल से लगाई छलांग, दोनों की मौत; जांच जारी

क्राइम अलर्टक्या है 'कोरियन लव गेम'? जिसकी लत ने ले ली 3 बहनों की जिंदगियां, पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टCJ Roy Suicide Case: ‘कॉन्फिडेंट ग्रुप’ के चेयरमैन ने इनकम टैक्स की रेड के दौरान की आत्महत्या, खुद को मारी गोली

क्राइम अलर्टMadhya Pradesh News: खजराना में कार में पुजारी का शव, पिस्टल से सीने पर गोली मार आत्महत्या

भारतMaharashtra Doctor Suicide: सतारा में डॉक्टर की आत्महत्या मामले में राहुल गांधी ने बीजेपी को घेरा, बोले- 'यह एक संस्थागत हत्या'

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह