लाइव न्यूज़ :

CRIME: दादा ने 5000 रुपये में बेची मासूम बच्ची, पुलिस ने बचाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 22, 2025 23:13 IST

असम में सौतेले दादा द्वारा करीब 11 महीने पहले बेच दी गई एक साल की बच्ची को पुलिस ने बचा लिया है और इस मामले में कथित संलिप्तता के लिए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

Open in App

CRIME NEWS: असम में सौतेले दादा द्वारा करीब 11 महीने पहले बेच दी गई एक साल की बच्ची को पुलिस ने बचा लिया है और इस मामले में कथित संलिप्तता के लिए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। गुवाहाटी पुलिस के उपायुक्त (पूर्व) मृणाल डेका ने संवाददाताओं को बताया कि नाबालिग को 5,000 रुपये में बेचने और खरीदने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और बच्ची को सुरक्षित बचा लिया गया है। उन्होंने बताया, ‘‘यहां खेल गांव के पास एक इलाके में रहने वाली बच्ची की मां से कल एक शिकायत मिली थी।

जिसमें कहा गया था कि पिछले साल 30 मई को बच्ची का सौतेला दादा उसके पति की अनुपस्थिति में बच्ची का इलाज कराने के बहाने उसे ले गया था।’’ डेका ने बताया कि इसके बाद महिला को पता चला कि उसकी एक महीने की बेटी को उसके सौतेले दादा ने 5,000 रुपये में किसी को बेच दिया। उन्होंने बताया, ‘‘तदनुसार, बसिस्था पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। पुलिस की एक टीम ने कामरूप जिले के सोनतली इलाके से बच्ची को बचाया।’’ डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने बच्ची के सौतेले दादा और खरीदार को गांव से गिरफ्तार कर लिया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसाक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?