लाइव न्यूज़ :

शिक्षक भर्ती स्कैमः अर्पिता मुखर्जी मुश्किल में, ईडी ने 3 बैंक अकाउंट किए सीज, खातों में मिले इतने करोड़

By मेघना सचदेवा | Updated: July 30, 2022 17:29 IST

पश्चिम बंगाल की राजनीति में हंगामा मचा देने वाले शिक्षक भर्ती स्कैम को लेकर अर्पिता मुखर्जी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब ईडी ने उनके सभी बैंक खातों को सीज कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देईडी ने अर्पिता के 3 बैंक अकाउंटस को भी सीज कर दिया है।अर्पिता के दो फ्लैट से ईडी 50 करोड़ रुपए भी बरामद कर चुकी है।अर्पिता के खातों का इस्तेमाल शिक्षक भर्ती घोटले में लेन देन के लिए हुआ है।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में हुए एसएससी घोटाले में पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी ईडी की हिरासत में है। दोनों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी के बाद भारी मात्रा में आभूषण और विदेशी मुद्रा बरामद की गई है। अर्पिता के दो फ्लैट से ईडी 50 करोड़ रुपए भी बरामद कर चुकी है।

अब ईडी ने अर्पिता के सभी बैंक अकाउंटस को भी सीज कर दिया है। प्रवर्तन निदेशालय के मुताबिक अर्पिता के 3 बैंक खातों में कुल मिलाकर 2 करोड़ रुपए जमा हैं। भ्रष्टाचार के आरोप ईडी की हिरासत में अर्पिता मुखर्जी के बैंक खातों की भी जांच की जाएगी।

अर्पिता मुखर्जी की कपंनियों के खाते भी हो सकते हैं सीज

अर्पिता मुखर्जी की कपंनियों के खाते को सीज करने पर फैसला अभी बाकी है। इन खातों का विवरण बैंको से मांगा गया है।  ईडी के अधिकारियो के मुताबिक अर्पिता के खातों का इस्तेमाल शिक्षक भर्ती घोटले में लेन देन के लिए हुआ है इसलिए इनकी जांच की जाएगी। इसके बाद ही ईडी अपनी अगली कार्रवाई शुरू करेगी। वहीं एजेंसी अर्पिता मुखर्जी से इस बारे में भी पूछताछ करेगी कि इसके अलावा भी क्या उनके कोई खाते हैं। पार्थ चटर्जी के खातों की भी जांच की जा रही है। 

कई और ठिकानों पर भी हो सकती है छापेमारी 

बता दें कि शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर 22 जुलाई से ईडी ने पार्थ चटर्जी के ठिकानों समेत 14 जगहों पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी के दौरान ईडी को अर्पिता मुखर्जी की प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले थे। जब पार्थ चटर्जी से अर्पिता की पहचान पूछी गई, तो वे इस पर टाल मटोल करने लगे। इसके बाद ईडी ने अर्पिता के कई ठिकानों पर छापेमारी की तो पैसों का अंबार बरामद हुआ। अब ईडी लगातार जांच का दायरा बढ़ा रही है।  

टॅग्स :पश्चिम बंगालएसएससी घोटालाPartha Chatterjeeप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड