लाइव न्यूज़ :

जींद सरकारी अस्पतालः चोर ने टीकों की 1710 खुराक की खेप लौटाई, पर्ची पर लिखा- “सॉरी पता नहीं था कोरोना की दवाई है”

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 22, 2021 20:45 IST

सिविल लाइन थाना पुलिस के मुताबिक शाम करीब पांच बजे बाइक सवार एक व्यक्ति थाने के बाहर चाय की दुकान पर टीकों की 1710 खुराक से भरा थैला दुकानदार के पास यह कहकर छोड़ गया कि उसमें मुंशी (थाने के कर्मी) का खाना है।

Open in App
ठळक मुद्देथाना पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बाइक सवार का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है।पीपी सेंटर से गायब हुई फाइलों का हालांकि अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। कोविशील्ड की 1270 खुराक और कोवैक्सीन की 440 खुराक शामिल थीं।

जींदः जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल के पीपी सेंटर से बीती रात ताला तोड़कर चोरी किये गए कोविड-19 रोधी टीकों की 1710 खुराक की खेप बृहस्पतिवार शाम नाटकीय ढंग से सिविल लाइन थाने पहुंच गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सिविल लाइन थाना पुलिस के मुताबिक शाम करीब पांच बजे बाइक सवार एक व्यक्ति थाने के बाहर चाय की दुकान पर टीकों की 1710 खुराक से भरा थैला दुकानदार के पास यह कहकर छोड़ गया कि उसमें मुंशी (थाने के कर्मी) का खाना है। पुलिस के मुताबिक थैले के अंदर एक पर्ची भी मिली है जिस पर लिखा था “सॉरी पता नहीं था कोरोना की दवाई है।”

पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) ओपी नरवाल ने बताया कि सामान्य अस्पताल के पीपी सेंटर से चोरी हुई टीकों की खुराक की खेप कोई व्यक्ति शाम को थाने के बाहर एक दुकान पर दे गया, फिलहाल मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। थाना पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बाइक सवार का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है।

पीपी सेंटर से गायब हुई फाइलों का हालांकि अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। गौरतलब है कि सिविल अस्पताल के पीपी सेंटर में बुधवार शाम को टीकाकरण शिविरों से बची हुई टीके की 1710 खुराक फ्रिज में रखी गई थीं। इनमें कोविशील्ड की 1270 खुराक और कोवैक्सीन की 440 खुराक शामिल थीं। बुधवार की रात चोरों ने पीपी सेंटर का ताला तोड़ कर फ्रिज में रखी टीके की खुराक और दूसरे कमरे में रखी 'इंक्वायरी फाइल' चोरी कर ली गई थी। 

टॅग्स :हरियाणाकोवाक्सिनकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?