लाइव न्यूज़ :

Sonam Raghuwanshi: राजा रघुवंशी को मारने से पहले ‘होमस्टे’ में छोड़ा था मंगलसूत्र और अंगूठी, डीजीपी ने कहा-शक की सुई और हत्याकांड को सुलझाने में मदद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 12, 2025 11:45 IST

Sonam Raghuwanshi: 23 मई को ईस्ट खासी हिल्स जिले के सोहरा स्थित नोंग्रियात गांव में एक ‘होमस्टे’ से निकलने के कुछ घंटों बाद लापता हो गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देसोनम (25) और राजा (29) की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी।20 मई को हनीमून के लिए असम के गुवाहाटी होते हुए मेघालय पहुंचे थे।भाड़े पर लिए गए तीन हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया था।

शिलांगः मेघालय के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आई नोंगरांग ने बुधवार को बताया कि राजा रघुवंशी और उसकी पत्नी सोनम के लापता होने से पहले दंपति ने अपना सूटकेस सोहरा के एक ‘होमस्टे’ में छोड़ दिया था और सूटकेस में मिले मंगलसूत्र एवं अंगूठी से जांचकर्ताओं को हनीमून हत्याकांड को सुलझाने में मदद मिली। सोनम (25) और राजा (29) की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और वे 20 मई को हनीमून के लिए असम के गुवाहाटी होते हुए मेघालय पहुंचे थे। दोनों 23 मई को ईस्ट खासी हिल्स जिले के सोहरा स्थित नोंग्रियात गांव में एक ‘होमस्टे’ से निकलने के कुछ घंटों बाद लापता हो गए थे।

राजा का शव दो जून को मेघालय में वेइसाडोंग जलप्रपात के पास एक घाटी में मिला था। वहीं, सोनम की तलाश जारी रही। सोनम ने नौ जून की सुबह लगभग 1,200 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में आत्मसमर्पण कर दिया, क्योंकि पुलिस ने उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह और राजा की हत्या के लिए कथित तौर पर भाड़े पर लिए गए तीन हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया था।

डीजीपी नोंगरांग ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमने सोनम का मंगलसूत्र और अंगूठी उस सूटकेस से बरामद किया, जिसे दंपति ने सोहरा के एक ‘होमस्टे’ में छोड़ दिया था। विवाहित महिला द्वारा इन आभूषणों को छोड़ने के कारण हमें इस मामले में उस पर संदिग्ध के रूप में नजर रखने के लिए एक सुराग मिला।’’ मंगलसूत्र विवाहित हिंदू महिलाओं द्वारा गले में पहना जाने वाला एक आभूषण होता है।

जिसे उनके पति के साथ उनके बंधन का प्रतीक माना जाता है। जांच का हिस्सा रहे एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजा और सोनम 22 मई को सोहरा के जिस ‘होमस्टे’ में गए थे, वहां उन्होंने पहले से बुकिंग नहीं कराई थी, जिसके चलते उन्हें वहां कोई कमरा नहीं मिला।

अधिकारी ने बताया कि दंपति को ‘डबल डेकर रूट ब्रिज’ देखने के लिए नोंग्रियात गांव तक 3,000 से ज्यादा सीढ़ियां चढ़कर जाने में दिक्कत होती, इसलिए उन्होंने अपना सूटकेस ‘होमस्टे’ में ही रखने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि दंपति का सूटकेस सोहरा के ‘होमस्टे’ में ही था, लेकिन उन्होंने नोंग्रियात के एक ‘होमस्टे’ में रात बिताई और 23 मई को वहां से निकले।

अधिकारी ने बताया कि वे वापस सोहरा आए, पार्किंग से अपना स्कूटर लिया और वेइसाडोंग जलप्रपात गए, जहां राजा की तीन हमलावरों ने उसकी पत्नी के सामने कथित रूप से हत्या कर दी। शनिवार को खबर दी थी कि एक पर्यटक गाइड ने दंपति को उस समय तीन हिंदी भाषी लोगों के साथ देखा था।

जब वे नोंग्रियात से सोहरा वापस आ रहे थे। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। पर्याप्त सबूतों के कारण इनकार करने की कोई गुंजाइश नहीं है।’’ शिलांग की एक अदालत ने सोनम, उसके कथित प्रेमी राज और तीन हत्यारों को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीइंदौरमेघालयPoliceहत्याMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप