लाइव न्यूज़ :

'पीए सुधीर ने सोनाली के साथ किया था दुष्कर्म, संपत्ति के लिए की हत्या', गोवा पुलिस को दी गई तहरीर में परिवार ने लगाया गंभीर आरोप

By शिवेंद्र राय | Updated: August 24, 2022 18:40 IST

सोनाली फोगाट का परिवार गोवा पहुंच चुका है। गोवा पुलिस को दी गई एक तहरीर में सोनाली के भाई रिंकू ढाका ने आरोप लगाया है कि सोनाली के पीए सुधीर सांगवान ने 3 साल पहले सोनाली के साथ दुष्कर्म किया था। सोनाली के परिजनों का कहना है कि सुधीर और उसके दोस्त सुखविंदर ने ही संपत्ति के लिए सोनाली की हत्या की है।

Open in App
ठळक मुद्देसोनाली के भाई ने पीए सुधीर और उसके दोस्त सुखविंदर पर लगाया आरोपपीए सुधीर पर सोनाली के साथ दुष्कर्म का आरोपवीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप भी लगाया

नई दिल्ली: टिकटॉक स्टॉर और भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत के बाद परिजनों ने साजिश का आरोप लगाया है। सोनाली के घरवालों की तरफ से गोवा के थाने में दी गई तहरीर में सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोनाली के भाई रिंकु ढाका ने गोवा के अंजुना थाने में 4 पन्नो की तहरीर दी है। इसमें कहा गया है कि पीए सुधीर सांगवान की नजर सोनाली की संपत्ति पर थी और उसने सोनाली को नशे की दवा खिलाकर उनके साथ बलात्कार भी किया था। 

सोनाली के भाई ने अपनी तहरीर में लिखा है कि सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर से सोनाली की पहचान 2019 में चुनावों के दौरान ही हुई थी। सोनाली सुधीर पर भरोसा करने लगी थीं और उसे अपना पीए भी बना लिया था। रिंकू ढाका ने लिखा है कि सुधीर ने जल्दी ही सोनाली की हर चीज को नियंत्रित करना शुरू कर दिया। उसने सोनाली के पुराने नौकरों को काम से निकाल दिया। वह सोनाली के लिए खाना भी खुद ही बनाता था। 

गोवा के थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक सोनाली ने अपने जीजा अमन को तीन साल पहले बताया था कि सुधीर ने उनके खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उनके साथ दुष्कर्म किया था। इस दौरान सुधीर ने वीडियो भी बना ली थी जिसको वायरल करने की धमकी देकर बार-बार सोनाली का बलात्कार करता था। तहरीर में कहा गया है कि सुधीर सांगवान वीडियो दिखाकर सोनाली की व्यक्तिगत और राजनीतिक जीवन को बर्बाद करने की धमकी देता था इसलिए सोनाली कुछ नहीं कर पाती थीं।

गोवा पुलिस को दी गई तहरीर में यह भी कहा गया है कि सोनाली के फोन, उनकी संपत्तियों के दस्तावेज और एटीएम कार्ड भी सुधीर ही रखता था। सुधीर के दवाब में सोनाली ने अपने दोस्तों से बात करना भी बंद कर दिया था। सोनाली फोगाट की मौत की परिजनों ने सीबीआई जांच की भी मांग की है। गोवा पुलिस को दी गई तहरीर में बलात्कार और ब्लैकमेलिंग जैसी घटनाओं के जिक्र को बाद ये मामला अब और पेचिदा हो गया है।

बता दें कि सोनाली फोगाट का परिवार भी गोवा पहुंच चुका है और सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और उसके दोस्त सुखविंदर पर संपत्ति हड़पने के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। सोनाली के परिवार ने यह भी कहा कि गोवा आने के बाद उन्हें पता चला कि यहां सोनाली की किसी भी फिल्म की शूटिंग नहीं थी।

टॅग्स :सोनाली फोगाटगोवाक्राइमसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी