लाइव न्यूज़ :

बेटा मोबाइल पर खेलता था लूडो, हत्यारे पिता ने पीट-पीटकर ले ली जान, जानिए पूरा वाकया

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 8, 2022 17:23 IST

यूपी के आजमगढ़ में आठ साल के लकी की उसके पिता जितेंद्र ने पिट-पिटकर मार डाला क्योंकि वो उनके मोबाइल में एप के जरिये लूडो खेला करता था।

Open in App
ठळक मुद्दे8 साल के बच्चे को पिता ने इस लिए मा्र डाला क्योंकि वो मोबाइल पर लूडो खेला करता था 8 साल के लकी की जब पिता ने ले ली जान तो नानी ने दर्ज कराया थाने में उसके खिलाफ केसपुलिस ने लकी के हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर लिया और वारदात में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक पिता ने अपने हाथों से ले ली अपने ही बेटे की जान। जी हां, आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र में महुला बगीचा गांव में एक पिता अपने बेटे द्वारा मोबाइल पर लूडो खेले जाने से इस कदर नाराज हो गया कि उसने पीट-पीटकर उसकी जान ले ली।

जानकारी के मुताबिक मृत बालक लकी की उम्र महज आठ साल थी। घटना के मामले में रौनापार थाने की पुलिस ने बताया कि शनिवार को हुई इस घटना के लिए जिम्मेदार पिता जितेंद्र निषाद को मंगलवार को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। 

बताया जा रहा है कि लकी जितेंद्र के मोबाइल में एप के जरिये लूडो खेला करता था। इस मामले में पिता जितेंद्र पहले भी लकी की पिटाई चुका था लेकिन बार-बार समझाने और पिटाई के बाद भी लकी नहीं मान रहा था और उसे जब भी पिता जितेंद्र का मोबाइल मिल जाता वो फौरन लूडो खेलने लगता।

शनिवार शाम में भी लकी पिता के मोबाइल पर लूडो खेल रहा था, तब तक जितेंद्र घर में आ गया और लूडो खेलते लकी को बेतहाशा पिटने लगा। जितेंद्र की पत्नी ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया लेकिन जितेंद्र ने उसे भी धक्का दे दिया और लकी को तब तक पिटता रहा, जब तक कि वो बेसुध न हो गया।

जितेंद्र को लगा कि पिटाई के कारण लकी बेहोश हो गया है और थोड़ी देर में होश में आ जाएगा लेकिन जब आधे घंटे में भी लकी ने आंखें नहीं खओली तो उसके मन में थोड़ी दहशत हुई। उसके बाद वो भागकर अपने भाइयों के पास गया और उन्हें अपने घर ले आया। जब भाईयों ने देखा तो वो समझ गये कि लकी की मौत हो चुकी है।

उसके बाद घर में सभी ने आपसी सलाह-मशविरा किया कि अब इस मामले में क्या किया जाए और उसके बाद सभी भाईयों ने मिलकर फैसला किया कि बिना किसी को खबर किये लकी की लाश को ठिकाने लगा देते हैं। 

इसके बाद मृत लकी के पिता ने अपने भाईयों के सहयोग से लकी की लाश को शनिवार देर रात पास की नदी के दफ्न कर दिया और खामोशी से घर आ गये। 

मगर इस मामले में भेद तक खुला जब मंगलवार को लकी की नानी ने रौनापार थाने पहुंच कर मामले में केस दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और उसने फौरन लकी की हत्या के मामले में आईपीसी की धारा 302 में केस दर्ज करते हुए आरोपी पिता जितेंद्र निषाद को गिरफ्तार कर लिया।। वहीं जितेंद्र के भाई पुलिस केस होने के बाद से फरार हैं, जिनकी तलाश हो रही है।

इस मामले में लकी की नानी ने बताया कि लकी कक्षा 2 में पढ़ता था। पिता जितेन्द्र निषाद अक्सर लूडो के लिए उसकी पिटाई करता था। जिसके उन्होंने जितेंद्र को कई बार समझाया भी था कि बच्चों की निर्ममता से पिटाई नहीं की जाती है, लेकिन उसके बाद भी जितेंद्र अक्सर लकी की बेरहमी से पिटाई किया करता था। 

टॅग्स :हत्याक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशआजमगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?