लाइव न्यूज़ :

कलयुगी बेटे ने पिता पर किया धारदार हथियार से हमला, गर्दन कटने पर फेवीक्विक से जोड़ने लगा

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 26, 2018 16:30 IST

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के अनुसार, बाप-बेटे के बीच में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इस पर दो दिन पहले बेटे ने पिता पर खुरपे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया

Open in App

लखनऊ, 26 फरवरीः उत्तर प्रदेश में एक कलयुगी बेटे की शर्मनाक हरकत सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। मामला सूबे के बस्ती जिले के भैंसहवा गांव का है, जहां रविवार को बेटे ने पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले से 70 वर्षीय बुजर्ग के गर्दन और हाथ पर गहरी चोटें आईं। खून-खराबा होने के बाद आरोपी बेटे ने पिता के कटे गले को जोड़ने के लिए फेवीक्विक का इस्तेमाल किया और जब वह उससे भी न जुड़ा तो घायलावस्था में छोड़कर फरार हो गया।

खबरों के अनुसार, जगदीश मिश्रा नाम के आरोपी युवक ने अपने पिता रामदेव मिश्रा की गर्दन काट दी, जिसके बाद उनकी गर्दन को फेवीक्विक से जोड़ने की कोशिश की। इसके बाद वह अपने घायल पिता को घर में बंद कर दिया और फरार हो गया। कुछ समय बाद रामदेव होश में आए और उन्होंने किसी प्रकार घर से बाहर निकलने की कोशिश की। पड़ोसियों ने जब उन्हें देखा तो दंग रह गए। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है और हालत गंभीर बनी हुई है। 

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के अनुसार, बाप-बेटे के बीच में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इस पर दो दिन पहले बेटे ने पिता पर खुरपे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया और घर में बंद कर भाग गया। दो दिनों तक घायल अवस्था में पिता कमरे में बंद रहे।  उन्‍होंने बताया कि बाद में जब उन्हें होश आया तब वह किसी तरह घसीटते हुए दरवाजे तक पहुंचे। दरवाजा पीटने और कराहने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को बुलाया। घर का ताला तोड़कर घायल बुजुर्ग को निकाला गया और जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

शर्मा से पूछा गया कि मीडिया में ऐसी खबरें आ रही है कि बेटे ने पिता के गले को गोंद (फेवी क्विक) से जोड़ने की कोशिश की थी, इस पर उन्होंने कहा कि इस बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल