लाइव न्यूज़ :

विकास दुबे का एक और इनामी साथी गिरफ्तार, 8 पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या करने के मामले में प्रमुख आरोपियों में है शामिल

By भाषा | Updated: August 11, 2020 23:16 IST

कुख्यात अपराधी विकास दुबे के साथी बाल गोविंद दुबे उर्फ लालू पिछले महीने कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या किये जाने के मामले के प्रमुख आरोपियों में शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने विकास दुबे के साथी बाल गोविंद दुबे उर्फ लालू को चित्रकूट में गिरफ्तार कर लिया।बाल गोविंद दुबे पर 50 हजार रुपये के इनाम घोषित था।

लखनऊ/कानपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने पिछले महीने मारे गये कुख्यात अपराधी विकास दुबे के साथी बाल गोविंद दुबे उर्फ लालू को चित्रकूट में गिरफ्तार कर लिया। उस पर 50 हजार रुपये के इनाम घोषित था। लालू पिछले महीने कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या किये जाने के मामले के प्रमुख आरोपियों में शामिल है।

एसटीएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि बिकरू गांव के रहने वाले लालू को सोमवार को कर्वी थाना क्षेत्र स्थित परिक्रमा मोड़ पर गिरफ्तार किया गया। ऐसी सूचना थी कि वह भेष बदलकर रह रहा है। पूछताछ के दौरान लालू ने कुबूल किया है कि वह विकास दुबे के उन साथियों में शामिल है जिन्होंने पिछली दो-तीन जुलाई की दरम्यानी रात को बिकरू गांव में हमला करके आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी।

एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक विशाल विक्रम सिंह ने बताया कि शुरुआत में लालू ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन सख्ती से पूछताछ में उसने बिकरू कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। लालू ने बताया कि मोहिनी निवादा निवासी उसके दामाद विनीत शुक्ला का जादेपुर गासा के रहने वाले राहुल तिवारी नामक व्यक्ति से जमीन को लेकर तथा घर की ही एक युवती के साथ भाग जाने को लेकर झगड़ा था।

तिवारी ने इस मामले में विकास दुबे और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने वारदात वाली रात को दुबे के घर पर दबिश दी थी, जिसके बाद हुए हमले में आठ पुलिसकर्मी मारे गये। लालू की गिरफ्तारी विकास दुबे के एक अन्य साथी उमाकांत उर्फ गुड्डन द्वारा आत्मसमर्पण किये जाने के बाद हुई है।

इससे पहले, दयाशंकर अग्निहोत्री, श्यामू बाजपेयी, शशिकांत, मोनू और शिवम दुबे समेत कई अभियुक्त गिरफ्तार किये जा चुके हैं। वहीं, बिकरू कांड मामले में विकास दुबे और उसके साथी प्रभात मिश्रा, अमर दुबे, बउवा दुबे, प्रेम कुमार पाण्डेय और अतुल दुबे पुलिस और एसटीएफ के साथ हुई अलग—अलग मुठभेड़ों में मारे जा चुके हैं।

टॅग्स :विकास दुबेउत्तर प्रदेशकानपुरup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां