लाइव न्यूज़ :

पंजाब पुलिस ने किया बड़े आतंकी माड्यूल का खुलासा, पठानकोट आर्मी कैंप ग्रेनेड हमले में 6 लोग गिरफ्तार

By रुस्तम राणा | Updated: January 10, 2022 19:07 IST

पठानकोट आर्मी कैंप सहित हैंड ग्रेनेड हमलों के पीछे छह लोगों की गिरफ्तारी के साथ, पंजाब पुलिस ने इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (आईएसवाईएफ) द्वारा समर्थित एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपियों के पास से हुए हथियार बरामदआईएसवाईएफ (रोड़े) के प्रमुख लखबीर सिंह रोडे के संपर्क में आए थे आरोपी

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने पिछले साल 22 नवंबर को पठानकोट आर्मी कैंप में हुए हमले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने सोमवार को चंडीगढ़ में कहा कि पठानकोट आर्मी कैंप सहित हैंड ग्रेनेड हमलों के पीछे छह लोगों की गिरफ्तारी के साथ, पंजाब पुलिस ने इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (आईएसवाईएफ) द्वारा समर्थित एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से छह हथगोले (86 पी), एक पिस्तौल (9 मिमी), एक राइफल (.30 बोर) के साथ जिंदा गोलियां और मैगजीन भी बरामद की हैं।

गिरफ्तार लोगों की पहचान गुरदासपुर के गांव लखनपाल निवासी अमनदीप उर्फ मंत्री, गुरदासपुर के खारल गांव के गुरविंदर सिंह उर्फ गिंडी, गुरदासपुर के खारल गांव के परमिंदर कुमार उर्फ रोहित उर्फ रोहटा, गुरदासपुर के गांव गुन्नूपुर के राजिंदर सिंह उर्फ मल्ही उर्फ निक्कू, गुरदासपुर के गोटपोकर गांव के सिंह उर्फ ढोलकी और गुरदासपुर के गाजीकोट गांव के रमन कुमार के रूप में हुई है। 

राज्य के डीजीपी वीके भावरा ने कहा, कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने पठानकोट में दो जगहों पर हथगोले से फेंके गए थे, पहले 11 नवंबर, 2021 को रात 9.30 बजे चक्की पुल के पास, जबकि दूसरी बार 21 नवंबर 2021 को रात नौ बजे पठानकोट में सेना के 21 उप-क्षेत्र त्रिवेणी द्वार के बाहर हुआ ग्रेनेड फेंका गया था।

भावरा ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने खुलासा किया कि वे आईएसवाईएफ (रोड़े) के प्रमुख लखबीर सिंह रोडे और उनके करीबी सहयोगियों सुखमीतपाल सिंह उर्फ सुख भिखारीवाल और सुखप्रीत उर्फ सुख के संपर्क में थे। 

पुलिस के मुताबिक बरामद हथगोले, हथियार और गोला-बारूद का पूरा जखीरा लखबीर रोडे द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार से भेजा गया था और गिरफ्तार आरोपी को पूर्व-निर्धारित लक्ष्यों, मुख्य रूप से पुलिस और रक्षा प्रतिष्ठानों, धार्मिक स्थलों आदि पर हमला करने का काम सौंपा गया था। भावरा ने खुलासा करते हुए कहा कि आरोपी ने "पठानकोट में दो बार हथगोले फेंकने की बात भी कबूल की है।

टॅग्स :Punjab PolicePathankot
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआसमान से नोटों की बारिश; ईडी ने पंजाब के सीएम मान के OSD के सहयोगियों के घर मारा छापा, देखें वीडियो

भारतपंजाब के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ FIR दर्ज, AAP छोड़कर हाल ही में BJP में हुए थे शामिल

भारतभाजपा में शामिल होने के बाद पंजाब पुलिस ने हटाई हरभजन सिंह की सुरक्षा

क्राइम अलर्टमोगा की घटना के पीछे कहीं बड़ी साजिश तो नहीं?

क्राइम अलर्टPunjab: गैंगस्टर गोल्डी बरार के माता-पिता गिरफ्तार, जबरन वसूली के मामले में पंजाब पुलिस का एक्शन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी