लाइव न्यूज़ :

Siwani Crime News: कुएं में डूबने से 50 वर्षीय पिता, 11 साल की बेटी और किशोर बेटे की मौत, सिवनी में बड़ा हादसा, सीएम चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर दुख जताया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 6, 2023 13:53 IST

Siwani Crime News: सिवनी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश कुमार सिंह ने कहा कि पीड़ित सुभाष साहू (50) अपने खेत में फसलों पर कीटनाशक छिड़कने गए थे, तब यह घटना घटी।

Open in App
ठळक मुद्देघटना मंगलवार शाम को धूमा पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित धपाराहार गांव में हुई।पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गया।साहू उसे बचाने के लिए कुएं में कूद गया।

Siwani Crime News: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के एक गांव में एक व्यक्ति, उसकी 11 वर्षीय बेटी और एक किशोर बेटे की कुएं में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम को धूमा पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित धपाराहार गांव में हुई।

सिवनी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश कुमार सिंह ने कहा कि पीड़ित सुभाष साहू (50) अपने खेत में फसलों पर कीटनाशक छिड़कने गए थे, तब यह घटना घटी। उन्होंने कहा, ‘‘ साहू का बेटा अर्पित कीटनाशक मिलाने के लिए बाल्टी की मदद से कुएं से पानी निकाल रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गया।

यह देखकर साहू उसे बचाने के लिए कुएं में कूद गया। जब वे दोनों डूबने लगे तो साहू की बेटी अर्पिता भी उन्हें बचाने के लिए पानी में कूद पड़ी।’’ सिंह ने कहा कि जल्द ही, अच्छेलाल नामक एक व्यक्ति भी तीनों को बचाने के लिए कुएं में कूद गया। मौके पर लोग एकत्र हो गए और अच्छेलाल को जैसे-तैसे बचाया गया।

हालांकि, साहू और उनके दो बच्चों को बचाया नहीं जा सका। उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और तीनों शवों को बाहर निकाला। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर घटना पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट में मृतक के स्वजन को चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की बात कही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली