लाइव न्यूज़ :

सीवानः शराब तस्करों ने ड्यूटी पर तैनात दो पुलिस कर्मियों को रौंदा, दारोगा की मौत, चौकीदार गंभीर रूप से जख्मी 

By एस पी सिन्हा | Updated: May 26, 2022 16:26 IST

बिहार में सीवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के टिकरी गांव के परशुरामपुर मोड का मामला है. सूचना के आधार पर एएसआई सुरेंद्र कुमार गहलोत दो सशस्त्र जवानों के साथ रात्रि करीब 3:30 बजे टिकरी मोड़ के समीप तस्करों को पकड़ने के लिए पहुंचे थे.

Open in App
ठळक मुद्देमृतक एएसआई की पहचान सुरेंद्र कुमार गहलोत के रूप में की गई है. वह हुसैनगंज थाने में पदस्थापित थे.तस्करों की गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर किनारे पलट गई. जहां से शराब तस्कर जान बचाकर भाग निकले. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी घटना स्थल पर पहुच गए और जांच में जुट गए.

पटनाः बिहार में सीवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के टिकरी गांव के परशुरामपुर मोड के समीप आज सुबह करीब 3:30 बजे शराब तस्करों ने एक एएसआई(सहायक सब इंस्पेक्टर) और चौकीदार को कार से रौंद दिया. इस दौरान एएसआई की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. वहीं, चौकीदार गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

मृतक एएसआई की पहचान सुरेंद्र कुमार गहलोत के रूप में की गई है. वह हुसैनगंज थाने में पदस्थापित थे. वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद तस्करों की गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर किनारे पलट गई. जहां से शराब तस्कर जान बचाकर भाग निकले. उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी घटना स्थल पर पहुच गए और जांच में जुट गए.

पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं, शराब तस्करों की गाड़ी पलटने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और गाड़ी से ग्रामीणों ने सभी शराब लूट लिये. बताया जाता है कि गश्ती के दौरान एएसआई को इनोवा कार से शराब ले जाने की गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद वह शराब से लदी कार को रोकने लगे. लेकिन कार नहीं रुकी और एएसआई को रौंदते हुए निकल गई.

जिससे वह और चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही हुसैनगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और एएसआई व चौकीदार को उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. घटना के संबंध में जख्मी चौकीदार बाबूधन माझी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब तस्करों की गाड़ी टिकरी गांव होकर गुजरने वाली है.

इसी सूचना के आधार पर एएसआई सुरेंद्र कुमार गहलोत दो सशस्त्र जवानों के साथ रात्रि करीब 3:30 बजे टिकरी मोड़ के समीप तस्करों को पकड़ने के लिए पहुंचे. एएसआई ने गाड़ी से नीचे उतर कर शराब तस्करों के आने का इंतजार कर रहे थे, जबकि दोनों जवान हथियार लेकर गाड़ी में बैठे हुए थे.

इसी दौरान एक कार आती हुई दिखी, एएसआई ने कार रोकने का इशारा किया तो रौंदते हुए आगे निकल गई. शराब तस्करों की गाड़ी के धक्के से चौकीदार पास ही के खेत में फेंका गया, जबकि एएसआई तस्करों के वाहन में फंस गए और करीब वे 50 मीटर तक घसीटते गए. कुछ दूर आगे जाने पर तस्करों की कार दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई. शराब तस्कर जान बचाकर भाग निकले. 

वहीं, सदर अप्स्ताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद एएसआई को मृत घोषित कर दिया. वहीं, जख्मी चौकीदार का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद पुलिस वाहन मालिक का पता लगाने में जुटी है. इस घटना के बाद जहां पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. वहीं, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?