लाइव न्यूज़ :

5 और 7 साल के 2 बेटे, 23 वर्षीय भतीजे आलोक से प्रेम कर बैठी 35 साल की चाची पूजा मिश्रा, मना करने पर थाने में ब्लेड से काटी कलाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 20, 2025 14:50 IST

सीतापुरः पति दिल्ली में काम करता है और कुछ साल पहले पति ने अपने भतीजे आलोक (23) को काम में मदद के लिए बुलाया था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिसकर्मी तुरंत जिला अस्पताल ले गए और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।पूजा की वीरेंद्र से नौ साल पहले शादी हुई थी और उनके पांच व सात साल के दो बेटे हैं। वीरेंद्र को इस प्रेम-प्रसंग के बारे में पता चला, तो उसने आलोक को वापस गांव भेज दिया।

सीतापुरः उत्तर प्रदेश के सीतापुर में 35 वर्षीय महिला ने संबंध जारी रखने से पति के भतीजे व प्रेमी के इनकार करने के बाद यहां एक थाने के अंदर कथित तौर पर अपनी कलाई काट ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार को जिले के पिसावां थाना क्षेत्र के कुतुबनगर पुलिस चौकी पर हुई। थाना प्रभारी (एसएचओ) वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि महिला पूजा मिश्रा ब्लेड लेकर चौकी पहुंची थी, जिससे उसने खुद को घायल कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, पूजा की वीरेंद्र से नौ साल पहले शादी हुई थी और उनके पांच व सात साल के दो बेटे हैं। उसका पति दिल्ली में काम करता है और कुछ साल पहले पति ने अपने भतीजे आलोक (23) को काम में मदद के लिए बुलाया था। इस दौरान पूजा और आलोक के बीच संबंध बन गए। पुलिस ने कहा कि जब वीरेंद्र को इस प्रेम-प्रसंग के बारे में पता चला, तो उसने आलोक को वापस गांव भेज दिया।

हालांकि, बाद में पूजा अपने पति और बच्चों को छोड़कर बरेली में आलोक के साथ रहने लगी, जहां वह ऑटोरिक्शा चलाता था। पुलिस ने बताया कि आलोक ने पूजा से दूरी बना ली और अपने पैतृक गांव लौट गया। इससे नाराज होकर पूजा भी सीतापुर चली गई, जहां दोनों के बीच झगड़ा हो गया और फिर उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

एसएचओ ने बताया, "पुलिस चौकी पर, जब आलोक ने रिश्ता जारी रखने से इनकार कर दिया, तो पूजा ने अचानक अपनी कलाई काट ली।" सीतापुर पुलिस ने ‘एक्स’ पर लिखा कि महिला खतरे से बाहर है और घटना के बाद दोनों की काउंसलिंग की गई। पुलिस ने कहा कि इस मामले में कोई आधिकारिक शिकायत नहीं की गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPoliceदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?