लाइव न्यूज़ :

सिमडेगाः 13 वर्षीय लड़की का अपहरण कर बलात्कार किया और अश्लील वीडियो बनाया, सीएम सोरेन ने तुरंत गिरफ्तार करने का दिया निर्देश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 21, 2025 19:30 IST

Simdega: सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि सिमेडगा के उपायुक्त और सिमडेगा पुलिस यह बिल्कुल असहनीय है। आरोपी की पहचान करें और उसे तुरंत गिरफ्तार करें, सख्त से सख्त कार्रवाई करें।

Open in App
ठळक मुद्देलड़की और उसके पूरे परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें, सभी सरकारी सहायता प्रदान करें।पुलिस अधीक्षक सिमडेगा मोहम्मद अर्शी ने कहा कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। लड़की के परिवार ने बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई है।

Simdega: झारखंड के सिमडेगा जिले में एक लड़के ने 13 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिमडेगा के उपायुक्त (डीसी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) को आरोपी की पहचान करने और उसे तुरंत गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। सोरेन ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "सिमेडगा के उपायुक्त और सिमडेगा पुलिस यह बिल्कुल असहनीय है। आरोपी की पहचान करें और उसे तुरंत गिरफ्तार करें, सख्त से सख्त कार्रवाई करें।

साथ ही लड़की और उसके पूरे परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें, उन्हें सभी सरकारी सहायता प्रदान करें और मुझे इस संबंध में पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं।" पुलिस अधीक्षक सिमडेगा मोहम्मद अर्शी ने कहा कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। एसपी ने कहा, "लड़की के परिवार ने बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई है।

हमने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता और आरोपी, दोनों नाबालिग हैं। इसलिए, तदनुसार कार्रवाई की जा रही है।" उन्होंने बताया कि रविवार को पीड़िता की चिकित्सकीय जांच कराई गई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस घटना से पूरे राज्य को शर्मसार होना पड़ा है।

मरांडी ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "एक मासूम बच्ची का अपहरण, बलात्कार और अश्लील वीडियो बनाना बेहद निंदनीय है। झारखंड पुलिस आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करे और कड़ी से कड़ी सजा सुनिश्चित करे, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। साथ ही पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा, सहायता और न्याय सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करें।"

टॅग्स :झारखंडहेमंत सोरेनJharkhand High CourtरेपPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी