लाइव न्यूज़ :

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल एक शूटर और शूटरों को पनाह देने वाला हुआ गिरफ्तार, दो पिस्टल भी बरामद

By रुस्तम राणा | Updated: July 4, 2022 14:37 IST

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि लोकप्रिय पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल होने के आरोप में लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गिरोह के दो "मोस्ट वांटेड" अपराधियों को कल (रविवार को) गिरफ्तार किया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देशूटर अंकित सिरसा और चार शूटरों को पनाह देने वाला सचिन भिवानी गिरफ्तारदिल्ली पुलिस ने दिल्ली के कश्मीरी बस स्टैंड से दोनों को किया गिरफ्तारआरोपियों के पास से दो पिस्टल, जिंदा कारतूस, पंजाब पुलिस की वर्दी बरामद

नई दिल्ली: मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक शूटर है तो दूसरा शूटरों को पनाह देने वाला बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने दोनों को दिल्ली के कश्मीरी गेट बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। 

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गायक पर अंधाधुंध फायरिंग करने वालों में शार्पशूटर अंकित सिरसा और मामले के चार शूटरों को पनाह देने वाला सचिन भिवानी को रविवार को दिल्ली के कश्मीरी गेट बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया है।

शूटर अंकि सिरसा हरियाणा के सोनीपत का निवासी है जो राजस्थान में हत्या के प्रयास के दो अन्य मामलों में भी आरोपी है। जबकि राजस्थान के चुरू में एक "जघन्य मामले" में आरोपी सचिन भिवानी पर निशानेबाजों को छिपाने और उनकी मदद करने का आरोप है। पुलिस ने कहा कि भिवानी राजस्थान में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सभी कार्यों को संभालने वाला मुख्य व्यक्ति है।

पुलिस ने इनके पास से 9 एमएम बोर की एक पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस और 30 एमएम बोर की एक पिस्टल के साथ 9 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा आरोपियों के पास से पंजाब पुलिस की तीन वर्दी, दो मोबाइल हैंडसेट, एक डोंगल और एक सिम भी बरामद किया गया है। पुलिस ने पिछले महीने कहा था कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए तीन लोगों के पास उच्च विस्फोटक ग्रेनेड और एक असॉल्ट राइफल थी। 

दिल्ली पुलिस ने मामले में इससे पहले गुजरात के कच्छ से दो मुख्य निशानेबाजों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों की पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी प्रियव्रत उर्फ फौजी (26), कशिश (24) के रूप में हुई है, जो राज्य के झज्जर जिले का भी है और केशव कुमार (29) पंजाब के भटिंडा निवासी है।

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बरार ने एक फेसबुक पोस्ट में मूस वाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। गोल्डी बराड़ गैंग लीडर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी है, जो पंजाबी रैपर की हत्या का मुख्य संदिग्ध है।

टॅग्स :सिद्धू मूसेवालादिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारतVIDEO: डॉग लवर महिला ने दिल्ली पुलिस के सामने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ और चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी