लाइव न्यूज़ :

Moose Wala Murder Case: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच के लिए गठित की गई SIT, मानसा के एसएसपी ने कहा- जल्द पकड़ेंगे जाएंगे आरोपी

By रुस्तम राणा | Updated: May 31, 2022 18:55 IST

मानसा के एसएसपी गौरव तूरा ने कहा, हम अलग-अलग एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं। हमने उन कारों को बरामद कर लिया है जिनका इस्तेमाल अपराध में किया गया था। हमारे पास विभिन्न लीड हैं। हमें उम्मीद है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देमानसा के एसएसपी गौरव तूरा की निगरानी में बनाई गई एसआईटीएसएसपी ने कहा- हम अलग-अलग एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं

मानसा: मशहूर पंजाबी गायक और कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच के लिए मंगलवार को पंजाब पुलिस के द्वारा विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। मानसा के एसएसपी गौरव तूरा की निगरानी में यह एसआईटी बनाई गई है। मानसा के एसएसपी ने बताया कि मेरी निगरानी में एसआईटी का गठन किया गया है। 

उन्होंने कहा, हम अलग-अलग एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं। हमने उन कारों को बरामद कर लिया है जिनका इस्तेमाल अपराध में किया गया था। हमारे पास विभिन्न लीड हैं। हमें उम्मीद है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के दौरान घायल हुए दो व्यक्तियों की हालत स्थिर हैं वे खतरे से बाहर हैं। उन्होंने कहा, सोशल मीडिया पर इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप और गोल्डी बराड़ ग्रुप ने ली है। हम इस एंगल से भी जांच कर रहे हैं।

मंगलवार को मूसेवाला के पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पंजाबी गायक के अंतिम संस्कार में लोगों का जनसैलाब उमड़ा। बता दें कि रविवार की शाम को सिद्धू मूसेवाला पर हमलावरों ने उस समय गोलियां चला दी जब वह अपनी गाड़ी पर सवार थे। उन पर 30 राउंड गोलियां बरसाई गईं। इस घटना में उनके साथ दो अन्य साथी मौजूद थे। जो घायल हो गए। हत्या की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप में ने ली है।

टॅग्स :सिद्धू मूसेवालाPunjab Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोगा की घटना के पीछे कहीं बड़ी साजिश तो नहीं?

क्राइम अलर्टPunjab: गैंगस्टर गोल्डी बरार के माता-पिता गिरफ्तार, जबरन वसूली के मामले में पंजाब पुलिस का एक्शन

क्राइम अलर्टPunjab: मोहाली में कबड्डी प्लेयर की हत्या, कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान गोलीबारी; चौंकाने वाला वीडियो वायरल

भारतPunjab: अमृतसर के कई स्कूलों को मिली बम की धमकी, जल्द छात्रों को बाहर निकाला गया; जांच जारी

बॉलीवुड चुस्कीमौत के 3 साल बाद सिद्धू मूसेवाला का गाना 'बरोटा' हुआ रिलीज, यूट्यूब पर हुआ वायरल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली