लाइव न्यूज़ :

श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस: हत्या के बाद आफताब ने श्रद्धा की लाश के टुकड़ों को पेट्रोल से जलाया था, पुलिस की चार्जशीट में हुआ खुलासा

By शिवेंद्र राय | Updated: February 7, 2023 18:15 IST

दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के अनुसार आफताब ने कबूला है कि 18 मई 2022 को श्रद्धा को जान से मारने के लिए उसने फर्श पर गिरा दिया और उसकी छाती पर बैठकर अपने दोनों हाथों से कसकर उसका गला तब तक दबाए रखा जब तक वह मर नहीं गई।

Open in App
ठळक मुद्देश्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस की चार्जशीट से सामने आया आरोपी आफताब का कबूलनामाआफताब ने श्रद्धा की लाश के टुकड़ों को पेट्रोल से जलाया थाआफताब ने श्रद्धा के चेहरे को जलाकर बिगाड़ने की कोशिश की थी

नई दिल्ली: दिल्ली के बहुचर्चित श्रद्धा मर्डर केस में चार्जशीट दाखिल की है। दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में आरोपी आफताब पूनावाला के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। चार्जशीट में आफताब पूनावाला के कबूलनामे का जिक्र है। दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में आफताब पूनावाला के कबूलनामे के अनुसार उसने श्रद्धा की लाश के टुकड़ों को पेट्रोल से जलाया और कई हड्डियों को ग्राइंडर में पीसकर उसके पाउडर को सड़क पर फेंका था।

दिल्ली पुलिस की चार्जशीट से ये सामने आया है कि आफताब ने श्रद्धा के सिर को कई महीने तक फ्रिज में रखा था और उसके चेहरे को जलाकर बिगाड़ने की कोशिश की थी। आफताब ने ऐसा इसलिए  किया था ताकि अगर कभी श्रद्धा वॉल्कर के शरीर के टुकड़े मिल भी गए तो उनकी पहचान न हो पाए।

आफताब ने ये भी कबूला है कि श्रद्धा की हत्या के बाद उसने श्रद्धा के मोबाइल से इंस्टाग्राम पर श्रद्धा के दोस्तों के संदेशों का जवाब भी दिया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने 75 दिनों के भीतर चार्जशीट दायर कर दी थी। हालांकि चार्जशीट में जिन बातों का जिक्र था वह अब सबके सामने आए हैं।

दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के अनुसार आफताब ने कबूला है कि 18 मई 2022 को श्रद्धा को जान से मारने के लिए उसने फर्श पर गिरा दिया और उसकी छाती पर बैठकर अपने दोनों हाथों से कसकर उसका गला तब तक दबाए रखा जब तक वह मर नहीं गई। हत्या के बाद श्रद्धा के मृत शरीर को आफताब ने छिपा दिया और छोटे टुकड़े करके बाहर फेंकने की योजना बनाई।

आफताब पूनावाला ने पुलिस को ये भी बताया कि उसने 60 फूटा रोड छत्तरपुर पहाड़ी से एक हार्डवेयर की दुकान से एक हैमर, एक आरी और उसकी तीन ब्लेड खरीदी। इन्ही हथियारों की सहायता से श्रद्धा के शरीर के टुकड़े किए और महरौली के जंगलों में फेंक दिया। आफताब ने ये भी कबूला कि श्रद्धा की हत्या वाले दिन उसने श्रद्धा के मोबाइल फोन से अपने अकाउंट में 54000 रुपये दो बार में ट्रान्सफर किये थे।

टॅग्स :श्रद्धा वालकर हत्याकांडदिल्ली पुलिसकोर्टक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?