लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में PUBG खेलने के विवाद में चली गोली, दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल

By भाषा | Updated: August 24, 2020 20:48 IST

क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पबजी को लेकर दो लोगों-अमन और विशाल में भिड़ंत हो गयी। यही झड़प हिंसा में बदल गया।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों लड़कों के परिवार के लोगों के शामिल होने की वजह से हिंसक झड़प हो गयी।पबजी गेम के चक्कर में शुरू हुए इस झड़प के दौरान आग्नेयास्त्र और लाठियों के अलावा फायरिंग होने की भी सूचना है।गोली लगने से घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में ऑनलाइन गेम पबजी को लेकर दो समूहों के बीच झड़प में दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए । पुलिस ने बताया कि कोतवाली थाना अंतर्गत जिला के हसनपुर गांव में हुई इस घटना के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पबजी को लेकर दो लोगों-अमन और विशाल में भिड़ंत हो गयी। तुरंत बाद उनके परिवार के लोग भी इसमें शामिल हो गए और हिंसक झड़प हो गयी।

मिल रही जानकारी के मुताबिक, पबजी गेम के चक्कर में शुरू हुए इस झड़प के दौरान आग्नेयास्त्र और लाठियों के अलावा फायरिंग होने की भी सूचना है। गोली लगने से घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने बताया कि एक मामला दर्ज कर लिया गया है और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है । उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं । भाषा आशीष माधव माधव

टॅग्स :पबजी गेमउत्तर प्रदेशक्राइमकेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप