लाइव न्यूज़ :

Shivpuri Kidnapping: बेटी ने खुद लिखी अपहरण की झूठी कहानी, विदेश में पढ़ाई करने के लिए फिरौती में मांगे 30 लाख

By आकाश चौरसिया | Updated: March 21, 2024 12:28 IST

Shivpuri Kidnapping: मध्य प्रदेश के शिवपुरी की रहने वाली काव्या धाकड़ ने खुद के अपहरण की झूठी पटकथा ली। इसकी बात सामने आने की बात पर खुद केंद्रीय उड्यन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फोन राजस्थान सीएम को घुमाया। फिर सभी ने

Open in App
ठळक मुद्देशिवपुरी की रहने वाली काव्या धाकड़ ने खुद के अपहरण की झूठी कहानी रचीखबर के सामने आने की बात पर खुद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फोन सीएम को किया इसके बाद दो राज्यों की पुलिस ने नाकों तले चने चबाते हुए उसे ढूढ़ने का भरसक प्रयास किया

Shivpuri Kidnapping: मध्य प्रदेश के शिवपुरी की रहने वाली काव्या धाकड़ ने खुद के अपहरण की झूठी कहानी रची है। उसके पिता की गुहार पर और खबर के सामने आने की बात पर खुद केंद्रीय उड्यन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फोन राजस्थान सीएम को घुमाया। इसके बाद दो राज्यों की पुलिस ने नाकों तले चने चबाते हुए उसे ढूढ़ने का भरसक प्रयास किया। लेकिन, जब वो मिली तो वहां कुछ और ही बात सामने देखने को मिली। 

हुआ ये कि लड़की ने खुद के अपहरण की स्क्रिप्ट लिखी दी। इसके बाद वो कोटा से इंदौर भागकर पहुंची, फिर गल्र्स हॉस्टल में एक दिन के लिए 300 रुपए में कमरा भी लिया। इसके बाद दोस्त के रूम में गई और वहां किचन में किडनैपिंग की फोटोशूट करवाया। इसके बाद जयपुर पहुंचकर एक सिम कार्ड भी खरीदा। फिर वहीं से अपने पिता को किडनैपिंग वाली तस्वीर भेजकर 30 लाख रुपए की फिरौती की मांग रखी। फिरौती की रकम नहीं आने पर उसने अपना नंबर बंद कर लिया। 

कोटा पुलिस सतीश चौधरी ने टाइम्स.कॉम से बात करते हुए बताया कि लड़की कोटा में मात्र 3 दिन ही रही। फिर, वह इंदौर स्थित दोस्त के पास चली आई। उसने जिस हॉस्टल में रहकर किडनैपिंग की साजिश रची, वह अंबिकापुरी पिपलियापाला स्थित सिमरन गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में सूट कराया गया, जिसमें छात्रा का हाथ और मुंह बंधा हुआ था।  कोटा पुलिस की टीम अभी इंदौर में कैंप कर रही। सिमरन लड़कियों के हॉस्टल में पहुंचकर कोटा पुलिस की टीम सीसीटीवी वीडियो खंगाल रही। साथ ही पुलिस ने यह साफ कर दिया कि छात्रा किडनैप नहीं हुई, बल्की दोस्त के साथ मिलकर ये कहानी रची। हॉस्टल से निकलते वक्त सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया, जिसमें लड़की अपने दोस्तों के साथ पैदल जाती हुई दिखाई दी। 

एसपी अमृता दुहन, कोटा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि कोई अपहरण नहीं हुआ है। यह घटना झूठी प्रतीत होती है और छात्रा इंदौर में रह रही है। छात्रा के साथ उसकी 2 दोस्त भी थे। उनकी पढ़ाई के लिए विदेश जाने की योजना थी जिसके लिए उन्हें पैसों की जरूरत थी और उन्होंने अपने माता-पिता से पैसो की मांग की। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशराजस्थानKotaइंदौरजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा