लाइव न्यूज़ :

शिवहरः विवाहिता को गैर मर्द से बात करना भारी पड़ा!, ससुर, जेठ और देवर ने गांव के लोगों के साथ मिलकर महिला को अर्धनग्न कर पीटा, रातभर पेड़ में बांधा, पंचायत में मंगलसूत्र तक उतरवाया

By एस पी सिन्हा | Updated: August 3, 2023 15:54 IST

शिवहरः घायल महिला इलाज के लिए पहले सदर अस्पताल पहुंची। इलाज के बाद महिला थाने जाकर 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया। जिसमें ससुराल वालों का भी नाम शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपति शराबी और जुआरी है, जिसके रवैये से परेशान होकर मायके में रहती है।27 जुलाई को वो अपने ससुराल गई थी।गांव के ही लड़के से बात करते ससुरालवालों ने देख लिया था।

पटनाः बिहार के शिवहर जिले में एक विवाहिता को गैर मर्द से बात करना भारी पड़ गया। इंसानियत की सारी हदें पार कर ससुरालवालों ने गांव के लोगों के साथ मिलकर महिला को अर्धनग्न कर पीटा। पहले तो झूठा आरोप लगाकर ससुर, जेठ और देवर ने महिला को पीटा फिर रातभर पेड़ में बांधकर रखा। महिला रातभर रोती रही लेकिन ससुरालवाले उसे देखने तक नहीं गये। 

बताया जाता है कि अगले दिन गांव में पंचायत बुलाई गई, इस दौरान महिला को अर्धनग्न करके पीटा गया। भरी पंचायत में महिला का मंगलसूत्र तक उतरवाया गया। महिला रोती रही, लेकिन किसी ने एक ना सुनी। घायल महिला इलाज के लिए पहले सदर अस्पताल पहुंची। इलाज के बाद महिला थाने जाकर उसने 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया।

जिसमें ससुराल वालों का भी नाम शामिल है। महिला ने थाने में दिये आवेदन में लिखा है कि उसका पति शराबी और जुआरी है जिसके रवैये से परेशान होकर वह मायके में रहती है। 27 जुलाई को वो अपने ससुराल गई थी जहां गांव के ही एक लड़के से बात करते ससुरालवालों ने देख लिया था।

झूठा इल्जाम लगाकर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई, फिर घर के बाहर पे़ड़ में रातभर रस्सी से बांधकर रखा गया। वह रोती रही चिल्लाती रही ससुरालवालों का कलेजा नहीं पसीजा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनानीतीश कुमारPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?