लाइव न्यूज़ :

शीना बोरा मर्डर: इंद्राणी मुखर्जी ने कोरोना वायरस का हवाला देकर मांगी जमानत, कोर्ट ने सीबीआई से मांगा जवाब

By भाषा | Updated: June 25, 2020 10:28 IST

शीना बोरा मर्डर मामला अप्रैल 2012 का है। दरअसल, आरोप है कि 24 वर्षीय शीना की एक कार में इंद्राणी मुखर्जी, उनके चालक श्यामवर राय और संजीव खन्ना ने कथित रूप से गला घोंट कर हत्या कर दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देशीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने मांगी जमानत, कोरोना वायरस का बताया डरइंद्राणी मुखर्जी ने कहा है कि वह 2015 से न्यायिक हिरासत में हैं और मस्तिष्क संबंधित बीमारी से पीड़ित हैं

मुंबई: शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने यहां सीबीआई की विशेष अदालत में अर्जी दायर कर कोरोना वायरस से संक्रमित होने के खतरे का हवाला देकर अंतरिम जमानत मांगी है। मुखर्जी मध्य मुंबई के भायखला की महिला जेल में बंद हैं। अदालत चिकित्सा आधार पर नियमित जमानत की उनकी चार अर्जियां पहले ही खारिज कर चुकी है, जबकि मामले के गुण दोष के आधार पर जमानत की अर्जी अदालत में लंबित है।

अपनी नई अर्जी में मुखर्जी ने कोरोना वायरस महामारी और अपने चिकित्सा इतिहास का हवाला देकर 45 दिन की अस्थायी जमानत मांगी है। आवेदन में दावा किया गया है कि राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मुकदमे के गुण दोष के आधार पर जमानत के लिए दायर याचिका पर कब सुनवाई हो, कुछ पता नहीं है। इसमें कहा गया है कि वह अगस्त 2015 में अपनी गिरफ्तारी से ही न्यायिक हिरासत में हैं और मस्तिष्क संबंधित बीमारी से पीड़ित हैं।

आवेदन में यह भी कहा गया है कि वह बार-बार बेहोश हो जाती हैं और वह दवाई लेती हैं। आवेदन में कहा गया है कि उनके चिकित्सकीय इतिहास और उच्च स्तरीय समिति की ओर से जारी दिशा-निर्देशों पर विचार करते हुए अदालत को उन्हें अंतरिम जमानत देनी चाहिए। अर्जी पर बुधवार को सुनवाई के दौरान, विशेष अदालत ने जांच एजेंसी से 26 जून को अपना जवाब दाखिल करने को कहा। इस बीच विशेष अदालत ने मुखर्जी के पूर्व पति संजीव खन्ना की अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी।

वह मामले में सहआरोपी हैं। खन्ना ने कोरोना वायरस महामारी के कारण अस्थायी जमानत मांगी थी। अप्रैल 2012 में 24 वर्षीय शीना की एक कार में मुखर्जी, उनके चालक श्यामवर राय और खन्ना ने कथित रूप से गला घोंट कर हत्या कर दी थी। शीना के शव को पड़ोस के रायगढ़ जिले के जंगल में जला दिया गया था। इस मामले की साजिश का हिस्सा होने के आरोप में पूर्व मीडिया कारोबारी पीटर मुखर्जी को बाद में गिरफ्तार किया गया था।

टॅग्स :इंद्राणी मुखर्जीहत्याकांडसीबीआईमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज