लाइव न्यूज़ :

'मौत से पहले मेरी पत्नी के मन की स्थिति क्या थी, इसके लिए देखा जाए ट्वीट', सुनंदा पुष्कर केस में शशि थरूर ने कोर्ट से की अपील

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2019 10:07 IST

सुनंदा पुष्कर मौत मामला: 17 जनवरी 2014 को 57 वर्षीय सुनंदा पुष्कर दिल्ली के चाणक्यपुरी के पांच सितारा होटल लीला के कमरे में मृत पाई गई थीं।

Open in App
ठळक मुद्देसुंनदा पुष्कर कांग्रेस नेता शशि थरूर की पत्नी थी। पुलिस ने थरूर पर सुनंदा को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया, जिसने उन्हें आत्महत्या को मजबूर किया।पुलिस ने इस मामले में थरूर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 498-A और धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया। फिलहाल वह जमानत पर हैं।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मंगलवार (26 नवंबर) ने दिल्ली के एक विशेष अदालत से आग्रह किया कि दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया जाए कि वह उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर द्वारा किए गए विभिन्न ट्वीटों को रिकॉर्ड में लाए। सुनंदा दिल्ली के एक पांच सितारा जनवरी 2014 में रहस्यमय परिस्थतियों में मृत मिली थीं। 

थरूर ने अदालत से कहा कि यह देखने के लिए उनकी पत्नी के टि्वटर एकाउंट को देखना बेहद महत्वपूर्ण है कि मृत्यु से पहले उनकी मन:स्थिति क्या थी। मामले में पुलिस द्वारा आरोपी बनाए गए कांग्रेस नेता ने विशेष न्यायाधीश अजय कुमार कुहाड़ से कहा कि पुलिस आज तक मौत का कारण नहीं तलाश पाई है। 

उन्होंने कहा, ‘‘2018 तक वे (पुलिस) इसे (मौत के कारण) नहीं जान पाए। तब एक नया बोर्ड (ऑटोप्सी के लिए) गठित किया गया...उन्होंने (पुलिस) आरोप पर दलील दी और दस्तावेज रखे, खासकर मनोवैज्ञानिक ऑटोप्सी रिपोर्ट जो यह कहती है कि आत्महत्या मृत्यु का कारण नहीं हो सकती।’’ 

थरूर की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता विकास पाहवा ने अदालत से कहा, ‘‘जब हम मन:स्थिति की जांच कर रहे हैं तो मृतका के ट्विटर एकाउंट की जांच महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने (पुलिस) 30 जनवरी 2104 को मृतका के तीन ब्लैकबेरी फोन जब्त किए। उन्होंने इन्हें सीएफएसएल को भेजा और व्हाट्सएप, टि्वटर, कॉल लॉग्स, एसएमएस, इमेज डेटा उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने वह डेटा चुन लिया जिसका वे इस्तेमाल करना चाहते हैं।’’ 

उन्होंने कहा कि सुनंदा पुष्कर की ट्विटर टाइमलाइन उनकी मन:स्थिति के बारे में बता सकती है। पुलिस ने हालांकि आवेदन का विरोध किया और इसे ‘‘अस्पष्ट’’ करार दिया। दिल्ली पुलिस की ओर से पेश वरिष्ठ लोक अभियोजक अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि यह मामले में मुकदमे को आगे न बढ़ने देने का गंभीर प्रयास है। पुलिस ने कहा कि वह ट्वीटों पर भरोसा नहीं कर रही है और उसके पास पुष्कर के ट्वीटों से जुड़ा कोई रिकॉर्ड नहीं है। 

अदालत थरूर के आवेदन पर 12 दिसंबर को आदेश पारित करेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री मामले में वर्तमान में जमानत पर हैं। दिल्ली पुलिस ने मामले में भादंसं की धाराएं 498 ए और 306 लगाई थीं। पुलिस ने अदालत को बताया था कि पुष्कर अपने पति से संबंधों में तनाव के चलते मानसिक रूप से परेशान थीं। मौत से कुछ दिन पहले उनकी अपने पति से हाथापाई हुई थी और उनके शरीर पर चोट के कई निशान थे। दिल्ली पुलिस ने थरूर पर प्रताड़ना के जरिए पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। पुष्कर दिल्ली में चाणक्यपुरी स्थित होटल ‘लीला’ में 17 जनवरी 2014 की रात मृत मिली थीं। (पीटीआई इनपुट के साथ) 

टॅग्स :शशि थरूरसुनन्दा पुष्करदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी