लाइव न्यूज़ :

सेना के अफसर की खूबसूरत बीवी के पीछे पड़ा था मेजर, शादी की बात नहीं बनी तो कार से कुचलाः दिल्ली पुलिस

By भाषा | Updated: June 25, 2018 10:13 IST

पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने दावा किया कि महिला और आरोपी के बीच प्रेम संबंध था। 

Open in App

नई दिल्ली, 25 जून: पश्चिमी दिल्ली में सेना के मेजर की पत्नी की हत्या में कथित संलिप्तता को लेकर सेना के एक अन्य मेजर को उत्तर प्रदेश के मेरठ से गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। महिला का शव कल दिल्ली छावनी इलाके के बरार स्क्वॉयर के पास मिला था। उसका गला रेता हुआ था। 

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विजय कुमार ने कहा कि मेजर निखिल हंडा मृतक महिला से “आसक्त ’’ था और उससे शादी करना चाहता था। पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने दावा किया कि महिला और आरोपी के बीच प्रेम संबंध था। 

डीसीपी ने बताया कि दो बच्चों के पिता मेजर हांडा 2015 से महिला और उसके मेजर पति को जानता था जब वह दोनों नगालैंड में तैनात थे। महिला के पति ने अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में मेजर हांडा को देखा जहां उनकी पत्नी फिजियोथेरेपी के लिए गई थीं और वहां से लापता हो गई थीं। मेजर ने पुलिस को बताया कि उन्हें मेजर हांडा पर संदेह है। 

इसके बाद पुलिस ने हांडा की तलाश की और पाया कि वह मेरठ छावनी के ऑफिसर्स मेस में छिपा हुआ था और कुछ दोस्तों के संपर्क में था। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस की एक टीम मेरठ पहुंची और मेजर हांडा को हिरासत में लेकर मेरठ की पुलिस को सूचित कर दिया। आरोपी मेजर दीमापुर से करीब 15 दिन पहले इलाज के नाम पर दिल्ली आया था।

 

बॉलीवुड हीरोइनों से ज्यादा खूबसूरत थीं मेजर की पत्नी, तस्वीरों में देखें शैलजा द्विवेदी मर्डर की पूरी कहानी

 

पुलिस अधिकारियों ने कल उसने महिला से मुलाकात की और उसकी कार में बैठे - बैठे दोनों के बीच कुछ कहासुनी हो गई और उसने महिला का गला कथित तौर पर रेत दिया और उसे कार से बाहर ढकेल दिया। मेजर के कार में दो चाकू बरामद किए गए जिससे मालूम होता है कि हत्या पूर्वनियोजित थी। गौरतलब है कि कल रात दिल्ली छावनी के बरार स्कवायर के पास महिला का शव पाया गया था। उसका गला रेता हुआ था।

शुरुआत में पुलिस को सूचना दी गई कि महिला की दुर्घटना में मौत हो गई है। लेकिन बाद में जब उन लोगों ने शव का मुआयना किया तो पता चला कि उसका गला रेता हुआ था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कथित रूप से उसके चेहरे को एक कार से कुचल दिया था , ताकि यह घटना एक दुर्घटना प्रतीत हो सके।

महिला को उसके पति के आधिकारिक वाहन से एक चालक ने कल आर्मी बेस हॉस्पिटल में छोड़ा था। बाद में, जब वह उसे ले जाने के लिए आया तब उसने उसे वहां नहीं पाया और यह पता चला कि वह अपनी फिजियोथेरेपी सत्र में भी शामिल नहीं हुई थी।

टॅग्स :हत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा