लाइव न्यूज़ :

शैलजा हत्याकांडः निखिल हांडा पुलिस पूछताछ में दे रहा है गलत जानकारियां, DCP ने कहा-सच आएगा सामने 

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 27, 2018 16:57 IST

दिल्ली पुलिस ने संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि वह पूछताछ में भ्रामित कर देने वाली जानकारी दे रहा है। हालांकि जल्द ही सच सामने आने की पुलिस बात कह रही है।

Open in App

नई दिल्ली, 27 जूनः शैलजा हत्याकांड का आरोपी मेजर निखिल हांडा चार दिनों की पुलिस कस्टडी में चल रहा है। इस दौरान उससे पुलिस पूछताछ कर रही है। बुधवार को इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि वह पूछताछ में भ्रामित कर देने वाली जानकारी दे रहा है। हालांकि जल्द ही सच सामने आने की पुलिस बात कह रही है।पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी विजय कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने जिस हथियार को बरामद किया था उससे शैलजा की हत्या नहीं हुई है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि निखिल हांडा पुलिस पूछताछ में लगातार भ्रमित किए जा रहा है वह गलत सूचनाएं दे रहा है। हमने करीब 90 प्रतिशत काम कर लिया है और आने वाले दिनों में सच सामने आ जाएगाइससे पहले पुलिस पूछताछ में निखिल हांडा ने यह भी कबूला था कि वह लड़कियों से फेसबुक के जरिए चैट करता था। इसके लिए वह फेसबुक पर फेक आईडी बनता था, जिसके बाद चैट करता था और अपने झांसे में लेकर उनसे शादी का वादा किया करता था। उसकी इस करतूत की किसी को भी भनक नहीं थी। जिन महिलाओं से वह फेसबुक के जरिए बात करता था उनमें एक तलाकशुदा महिला भी थी, जिससे वह घंटो बात करता था। 

ये भी पढ़ें-शैलजा के बारे में भाई सुकरण ने किया खुलासा, बताई बहन की अधूरी ख्वाहिश

हांडा ने पुलिस को पूछताछ में बताया था कि उसने शैलजा की हत्या के बाद सबसे पहले दिल्ली की रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड को फोन कर इस हत्याकांड की जानकारी दी। उसकी गर्लफ्रेंड ने इस हत्याकांड के बारे में सुनकर निखिल हांडा की जमकर लताड़ लगाई और फोन को काट दिया। वे दोनों पिछले कई साल से एक दूसरे को जानते हैं और वह अपने दिल की बात अक्सर इसी गर्लफ्रेंड से करता था। 

उसने पुलिस ने बताया था है कि उसके और शैलजा के बीच अवैध रिश्तों के बारे में उसके पति अमित द्विवेदी को भनक लग गई थी। इसके अलावा उसने दोनों को वीडियो कॉल करते हुए पकड़ लिया था। इस घटना के बाद अमित ने दोनों को एक-दूसरे से अलग रहने के लिए कहा, जिसके बाद शैलजा ने उससे दूरी बना ली थी। हालांकि निखिल लगातार उसे परेशान करता रहता था। दोनों के बीच जनवरी से जून तक 3300 से अधिक फोन कॉल हुए।

ये भी पढ़ें-शैलजा मर्डर केस: मेजर हांडा की तीन और गर्लफ्रेंड का हुआ खुलासा,  ऐसे फंसाया था सबको अपने चंगूल में 

गौरतलब है कि मेजर की पत्नी की हत्या में शामिल रहने के आरोप में पुलिस ने हांडा को रविवार (जून) को मेरठ से गिरफ्तार किया था। दिल्ली छावनी इलाके में बराड़ स्क्वायर में महिला का शव बरामद किया गया था और गला रेता हुआ था। मेजर की पत्नी और उसके पति को ऑफिशियल कार से उनके ड्राइवर ने आर्मी बेस हास्पिटल में छोड़ा था। इसके बाद जब वह उसे ले जाने के लिए आया तब उसने उसे वहां नहीं पाया और यह पता चला कि वह अपनी फिजियोथेरेपी सत्र में भी शामिल नहीं हुई थी। 

टॅग्स :हत्याकांडदिल्ली पुलिसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह