लाइव न्यूज़ :

शहपुराः सिरफिरे पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा, बच्चे भी वहां मौजूद थे और मां को खून से लथपथ देखा तो होश उड़े

By संजय परोहा | Updated: August 18, 2023 17:51 IST

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नया मोहल्ला खैरी में रहने वाला कमलेश चौधरी अपनी पत्नी रेखा बाई चौधरी के चरित्र पर संदेह कर अक्सर वाद-विवाद करता था।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी पति वहां से भाग निकला। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। रेखा अपनी दोनों बच्चियों के साथ सो रही थी, उसी वक्त कमलेश ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया। रेखा बाई का सिर फट गया और खून की धार लग गई।

जबलपुरः जबलपुर में शहपुरा के खैरी गांव में एक सिरफिरे युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना के वक्त महिला के बच्चे भी वहां मौजूद थे और जैसे ही उन्होंने अपनी मां को खून से लथपथ देखा तो उनके होश उड़ गए और उन्होंने चिल्लाचौंट मचा दी।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति वहां से भाग निकला। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नया मोहल्ला खैरी में रहने वाला कमलेश चौधरी अपनी पत्नी रेखा बाई चौधरी के चरित्र पर संदेह कर अक्सर वाद-विवाद करता था। आज सुबह जब रेखा अपनी दोनों बच्चियों के साथ सो रही थी, उसी वक्त कमलेश ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया।

जिससे रेखा बाई का सिर फट गया और खून की धार लग गई। घटना के बाद कमलेश वहां से भाग गया और परिजन व पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना देकर रेखा को अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश देकर कमलेश की गिरफ्तारी के प्रयास में भी जुटी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीजबलपुरमध्य प्रदेशPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?