लाइव न्यूज़ :

यूपी: शाहजहाँपुर में दो समुदायों के बीच विवाद मामले में 240 नामजद और 1200 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 27, 2018 18:32 IST

फेक वीडियो के प्रसार को रोकने के लिए प्रशासन ने रविवार रात 12 बजे से सोमवार दोपहर 12 बजे तक इंटरनेट सेवा बन्द कर दी थी जिसे आज बहाल कर दिया गया।

Open in App

शाहजहांपुर: 27 अगस्त: जिले में दो समुदायों के बीच हुए विवाद में लगभग 1200 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। साथ ही इन मामलों में 240 लोगों को नामजद भी किया गया है। जिले में इंटरनेट सेवा 12 घंटे बाद आज बहाल कर दी गयी।

जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने आज बताया कि कल कुछ अराजक तत्वों ने सोशल मीडिया पर झूठे वीडियो अपलोड किए थे जिससे माहौल खराब हो सकता था। इसलिए कल रात 12 बजे से लेकर आज दोपहर 12 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। बाद में आज इसे बहाल कर दिया गया।

त्रिपाठी ने बताया कि सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जा रही है। विभिन्न ऐसे लोगों को चिन्हित भी किया गया है जिन्होंने माहौल बिगाड़ने हेतु पोस्ट की तथा कमेंट किए हैं। इसमें एक व्यक्ति के विरूद्ध आईटी कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है ।

जिला अधिकारी के मुताबिक घटना के दिन के वीडियो फुटेज निकलवाए जा रहे हैं जिनके आधार पर लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

पुलिस अधीक्षक एस एस चिनप्पा ने आज बताया कि दो कंपनी पीएसी तथा एक कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स कस्बे में बराबर गश्त कर रही है इसके अलावा अपर पुलिस अधीक्षक समेत वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी नजर रखे हुये है ।

उन्होंने बताया कि आज सरदार बलदेव सिंह ने 12 लोगों को नामजद करते हुए 400 अज्ञात लोगों के विरूद्ध 11 गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कराया है। वही कस्बे के निवासी राजेश जैन ने 12 लोगों को नामजद करते हुए अनुसूचित जाति अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया। चौदह वर्षीय किशोरी के पिता ने भी एक लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है ।

चिनप्पा ने बताया कि पुलिस की ओर से दोनो समुदाय के 204 लोगों को नामजद करते हुए 800 अज्ञात लोगों पर भी बलवा समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।

गौरतलब है कि 25 अगस्त को जिले के बंडा कस्बे में गुरुद्वारा के सामने एक किशोरी द्वारा राखी का ठेला लगाने को लेकर दोनों समुदायों के लोगों के बीच विवाद शुरू हो गया। बाद में पथराव हुआ और गोलियां चलायी गयीं। इससे क्षेत्र में अशांति फैल गयी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?