लाइव न्यूज़ :

UP का वो सीरियल किलर, जिसने अब तक की 9 महिलाओं की हत्या, आखिर खून के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा

By आकाश चौरसिया | Updated: August 11, 2024 16:20 IST

Open in App

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बरेली से हाल में कुलदीप कुमार गंगवार नाम के एक सख्स को ‘सिलसिलेवार किलर' को पुलिस ने गिरफ्तार किया। हालांकि, बताया जा रहा है कि वो बचपन से मुश्कल हालातों में था, जिसकी वजह से उसकी ऐसी मनोदशा हो गई। इसके बाद वो कई लोगों का कत्ल कर चुका है। गंगवार की उम्र 38 वर्ष है, उसे गुरुवार को गिरफ्तार किया गया।  

38 वर्षीय गंगवार को उसकी कथित हत्या की नौवीं और अंतिम हत्या के एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। सभी नौ महिलाएं में शामिल पहली पीड़िता की हत्या 5 जून, 2023 को किया और आखिर इस साल 2 जुलाई 2024 को नौवीं पीड़िता का मर्डर कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को कैसे गिरफ्तार किया? 

आर्य ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की समीक्षा, फर्जी लोगों की तैनाती और मोबाइल डेटा के विश्लेषण से जुड़ी गहन जांच के बाद गिरफ्तारी की गई। वर्ष 2023 और 2024 में मुख्य रूप से शाही और शीशगढ़ क्षेत्र में सुनसान स्थानों पर जंगल में छह अधेड़ महिलाओं की गला घोंटकर हत्या की घटनाएं प्रकाश में आई थीं।

उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि इन घटनाओं के संबंध में शाही और शीशगढ़ थानों में हत्या के मामले दर्ज किए गए थे। एसएसपी ने बताया कि गुरुवार को शाही थाने की एक टीम ने मुखबिर की सूचना और पहले से तैयार स्केच और वीडियो की मदद से मठिया के किनारे से करीब 35 वर्षीय कुलदीप की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

कुल 9 महिलाओं की हत्या

जिला पुलिस प्रमुख ने बताया कि आरोपी ने सभी सनसनीखेज हत्याएं करने की बात स्वीकार कर ली है। शुरू में पुलिस ने कहा था कि पिछले साल से शाही-शीशगढ़ इलाके में नौ महिलाओं की हत्या की गई है और संदेह है कि हत्याएं उसी व्यक्ति द्वारा की गई हैं जिसने पीड़ितों की गला घोंटकर हत्या की थी। एक साल बाद, बरेली पुलिस ने गवाहों के विवरण के आधार पर संदिग्धों के स्केच जारी किए।

हौजपुर गांव की अनीता देवी नामक ताजा पीड़िता का शव 2 जुलाई को गला घोंटने के निशान के साथ मिला था। पहली पीड़िता खजुरिया गांव की कुसमा थी, जिसकी हत्या करीब एक साल पहले 22 जुलाई को हुई थी। सुरागों की कमी के कारण पुलिस महानिरीक्षक (बरेली रेंज) राकेश सिंह ने सीधे जांच की कमान अपने हाथ में ले ली।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशBareilly Police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला