लाइव न्यूज़ :

UP Ki Khabar: छात्रा ने स्कूल प्रबंधक पर लगाया बलात्कार का आरोप

By भाषा | Updated: August 27, 2020 05:40 IST

पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले को गंभीरता से नहीं लेने और उच्चाधिकारियों को इस बारे में सूचित नहीं करने के लिए संबंधित थाना प्रभारी को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देछात्रा ने कुछ दिन बाद पूरी घटना परिवार वालों को बतायी और उसके पिता ने पुलिस को सूचित किया।इसके बाद पिता ने बेटी के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और एसएसपी जोगिन्दर सिंह से मुलाकात की।पुलिस ने इस मामले में प्रबंधक के खिलाफ बलात्कार और पाक्सो की धाराओं में मामला दर्ज किया।

गोरखपुर (उप्र): एक छात्रा ने स्कूल के प्रबंधक पर बलात्कार का आरोप लगाया है और दर्ज शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी—गोला श्यामदेव ने बुधवार को बताया कि छात्रा ने पिता के जरिए दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 30 जुलाई को स्कूल के प्रबंधक हरेन्द्र यादव ने उसे घर बुलाकर बलात्कार किया।

श्यामदेव ने बताया कि शिकायत के आधार पर पाक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है । उन्होंने बताया कि सातवीं कक्षा की छात्रा का यह आरोप भी है कि प्रबंधक ने कथित तौर पर उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया और धमकी दी कि वह वीडियो वायरल कर देगा।

छात्रा ने कुछ दिन बाद पूरी घटना परिवार वालों को बतायी और उसके पिता ने पुलिस को सूचित किया लेकिन आरोपी को पकडा नहीं जा सका। इसके बाद पिता ने बेटी के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और एसएसपी जोगिन्दर सिंह से मुलाकात की, जिसके बाद प्रबंधक के खिलाफ बलात्कार और पाक्सो की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले को गंभीरता से नहीं लेने और उच्चाधिकारियों को इस बारे में सूचित नहीं करने के लिए संबंधित थाना प्रभारी को पुलिस लाइन भेज दिया गया है । इससे पहले 16 अगस्त को गोला इलाके में एक किशोरी के साथ कथित रूप से दो व्यक्तियों ने बलात्कार किया तथा सिगरेट से जला दिया। पुलिस ने इस संबंध में लड़की की मां की शिकायत पर देहरीबाजार गांव के अर्जुन तथा उसके दोस्त महेश उर्फ छोटू के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ईट भटटे पर काम करने वाले मजदूर की बेटी हैंड पंप से पानी भरने गयी थी जब दो आरोपी जबरदस्ती उसे मोटरसाइकिल से पास के एक तालाब के पास बनी झोपडी में ले गये और कथित रूप से उसका बलात्कार किया।  

टॅग्स :रेपगोरखपुरउत्तर प्रदेशकेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी