लाइव न्यूज़ :

देवास स्वास्थ्य विभाग में करोड़ों का घोटाला, 2 पूर्व सीएमएचओ सहित 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By नितिन गुप्ता | Updated: June 26, 2024 16:43 IST

आरोपियों में दो पूर्व सीएमएचओ, एक टीकाकरण अधिकारी, तीन बाबू और तीन अस्पताल कर्मचारी शामिल हैं। मार्च में सामने आए इस मामले की जांच के दौरान, संयुक्त संचालक कोषालय उज्जैन ने सीएमएचओ कार्यालय को सील कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देदेवास स्वास्थ्य विभाग में करोड़ों का घोटाला 2 पूर्व सीएमएचओ सहित 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्जकरीब सवा चार करोड़ रूपये का अनियमित भुगतान

देवास: मध्यप्रदेश के देवास में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में करोड़ों रुपये की अनियमितताओं के मामले में जिला प्रशासन के प्रतिवेदन के आधार पर कोतवाली पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। सीएमएचओ कार्यालय में हुए भ्रष्टाचार के मामले में 74 से अधिक व्यक्ति जांच के घेरे में है।

दरअसल पिछले दिनों भ्रष्टाचार के मामले में संभागीय कार्यालय कोष उज्जैन द्वारा जांच रिपोर्ट कलेक्टर ऋषव गुप्ता को सौंपी गई थी। पिछले डेढ़ सप्ताह से इस विषय को लेकर कलेक्टर द्वारा बारिकी से जांच की जा रही है। किन-किन लोगों के खातों में राशि डाली गई है। विभिन्न बिंदुओं पर जांच जारी है। इस मामले में कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में अनियमित भुगतान का मामला आया था। जिसमें सवा चार करोड़ रुपए के लगभग अनियमित भुगतान जांच में पाया गया है। उसमें 74 के आसपास इन लीगल ट्रांजेक्शन हुए है। जिसमें कर्मचारियों के एरियर तथा पेंशन की राशि अन्य खातों में डाली गई ।  जिनकी अभी जांच चल रही है। अभी हमारा लक्ष्य है कि इसमें अधिक से अधिक वसूली हो सके। लगभग एक करोड़ 32 लाख रुपए के आसपास वसूली इसमें हो चुकी है। अनियमित भुगतान का मामला 4.26 करोड़ रुपये का है। ये अनियमितताएं 2018-2019 से 2022-2023 के बीच की हैं।

स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक शर्मा के प्रतिवेदन पर देर रात पुलिस ने यह कार्रवाई की। आरोपियों में दो पूर्व सीएमएचओ, एक टीकाकरण अधिकारी, तीन बाबू और तीन अस्पताल कर्मचारी शामिल हैं। मार्च में सामने आए इस मामले की जांच के दौरान, संयुक्त संचालक कोषालय उज्जैन ने सीएमएचओ कार्यालय को सील कर दिया था। करीब ढाई महीने की जांच के बाद, उन्होंने कलेक्टर को रिपोर्ट सौंपी। इसके बाद कलेक्टर गुप्ता ने पिछले सप्ताह से रिपोर्ट का विस्तृत अध्ययन करवाया और जांच पूरी होने पर मंगलवार रात एफआईआर के लिए आवेदन दिया गया।

इस मामले में देवास सीएसपी दिशेष अग्रवाल ने बताया कि  सिटी मजिस्ट्रेट के प्रतिवेदन के आधार पर, कोतवाली पुलिस ने पूर्व सीएमएचओ एमपी शर्मा, विष्णुलता उइके, टीकाकरण अधिकारी डॉ. कैलाश कल्याणे, ऑपरेटर प्रकाश साठे, रवि वर्मा, अश्विन सूर्यवंशी और जिनके खातों में पैसे जमा हुए उन कर्मचारियों अंकित घाडगे, योगेश कहार, पंकजसिंह गुर्जर के खिलाफ भादवी की धारा 420, 467, 468, 409 और 120 बी के तहत मामला दर्ज किया है। जांच उपरांत आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी । प्रारंभिक जांच में कुल 74 लोग दोषी पाए गए हैं, जिनमें से 9 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अब बाकी 65 लोगों की जांच की जाएगी और आवश्यकता होने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :मध्य प्रदेशMedical and Health
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी