लाइव न्यूज़ :

Sasaram Road Accident: एसयूवी ड्राइवर को झपकी लगी और सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, 7 लोगों की मौत और 5 घायल, मृतकों में पति, पत्नी, दो बच्चे और भतीजी शामिल

By एस पी सिन्हा | Updated: August 30, 2023 16:23 IST

Sasaram Road Accident: बिहार के रोहतास जिले में बुधवार को तड़के एसयूवी के सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर ट्रक से टकरा जाने के कारण एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देमृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।शिवसागर इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर सुबह करीब चार बजे हुई।

Sasaram Road Accident: बिहार में रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के पखनारी पेट्रोल पंप के पास बुधवार की सुबह-सुबह तेज रफ्तार एसयूवी के एक खड़े कंटेनर से टकरा जाने से 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति, पत्नी, दो बच्चे और भतीजी शामिल हैं। जबकि पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं।

घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना काफी दुःखद है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने के शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

वहीं नीतीश कुमार ने गंभीर रूप से घायल लोगों के समुचित इलाज का निर्देश देते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। बताया जा रहा है कि एसयूवी के ड्राइवर को झपकी लग गई। इसके बाद ड्राइवर गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा और खड़े कंटेनर से टकरा गया। कहा जा रहा है कि सुद्धेश्वर शर्मा ने 2 दिन पहले ही स्कॉर्पियो खरीदी थी।

उसी गाड़ी से सभी लोग बोधगया घूमने निकले थे। लौटने के दौरान ये हादसा हो गया। हादसा इतना भीषण था कि आगे से एसयूवी के परखच्चे उड़ गए। अगली सीट पर लगा एयर बैग टूटकर पिछली सीट तक आ गया। एक्सपर्ट की मानें तो ऐसा तभी हो सकता है जब गाड़ी की स्पीड कम से कम 120 किमी प्रतिघंटा या उससे ज्यादा हो।

टोल कर्मचारियों ने बताया कि बुधवार सुबह एसयूवी के ड्राइवर को झपकी लग गई। इसकी वजह से आगे जा रहे कंटेनर में एसयूवी पीछे से भिड़ गई। घटना की जानकारी मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

मृतकों में मोहनिया के 45 साल के अरविंद कुमार शर्मा, उनकी पत्नी 42 साल की रानी प्रेमलता प्रियदर्शी, 9 साल का बेटा आदित्य और 12 साल की बेटी रिया शामिल है। साथ में 2 भतीजी भी थीं, 22 साल की तारा और 20 साल की चांदनी। दोनों ही अरविंद के भाई अरुण कुमार शर्मा की बेटियां हैं।

मरने वालों में अरविंद की 60 साल की सास राजमती देवी भी हैं। इनके साथ गाड़ी में अरविंद के ससुर सुद्धेश्वर शर्मा और 25 साल का साला पिंटू भी था। पिंटू ही गाड़ी ड्राइव कर रहा था। दोनों फिलहाल गंभीर घायल हैं। उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसासारामबिहारपटनासड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप