लाइव न्यूज़ :

सारणः पिकअप वैन का अगला टायर फटने के बाद चालक ने नियंत्रण खोया?, 5 की मौत और 18 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 16, 2025 13:05 IST

Saran: सारण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कुमार आशीष ने कहा, "यह घटना सोमवार सुबह करीब छह बजे नयागांव इलाके के पास हुई, जब कई यात्रियों को ले जा रही एक पिकअप वैन का अगला टायर फटने के बाद उसने नियंत्रण खो दिया।"

Open in App
ठळक मुद्देलोगों के हवाले से बताया कि चालक ने वाहन को नियंत्रित करने की कोशिश की।वाहन चालक को भी चोटें आई हैं। मामले की जांच जारी है।कम से कम 18 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Saran:बिहार के सारण जिले में सोमवार को टायर फटने से एक पिकअप वैन के पलट जाने से पांच लोगों की मौत हो गई और कम से कम 18 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना जिले के नयागांव इलाके के पास हुई। पुलिस मृतकों और घायलों की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। सारण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कुमार आशीष ने कहा, "यह घटना सोमवार सुबह करीब छह बजे नयागांव इलाके के पास हुई, जब कई यात्रियों को ले जा रही एक पिकअप वैन का अगला टायर फटने के बाद उसने नियंत्रण खो दिया।"

एएसपी ने स्थानीय लोगों के हवाले से बताया कि चालक ने वाहन को नियंत्रित करने की कोशिश की लेकिन वाहन सड़क से उतर गया और पलट गया जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पीड़ितों को नजदीकी अस्पताल ले गई।

एसएसपी ने बताया कि एक अन्य पीड़ित की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कम से कम 18 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसएसपी ने कहा, "हम मृतकों की पहचान का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।" उन्होंने बताया कि वाहन चालक को भी चोटें आई हैं। मामले की जांच जारी है।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में दो ट्रकों की टक्कर में खलासी की मौत

सुलतानपुर में दो ट्रकों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात 11 बजे गोसाईगंज थाना क्षेत्र में टांडा-बांदा राजमार्ग पर सेमरी मोड़ के पास हुई जब दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई।

थाना प्रभारी राम आशीष उपाध्याय ने बताया हादसे में एक ट्रक का खलासी सनी प्रजापति (18) गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पहुंची टीम ने प्रजापति को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए