लाइव न्यूज़ :

50 करोड़ रुपये से अधिक की बीमा धनराशि, माता-पिता और पूर्व पत्नी की हत्या, घटना को सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश, ऐसे खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 30, 2025 22:12 IST

Sambhal: संभल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कृष्ण कुमार बिश्नोई ने यहां पत्रकारों को बताया कि इस साल जनवरी से पुलिस जिले में तथाकथित ‘बीमा माफिया’ के खिलाफ अभियान चला रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे अभियान में हत्याओं को दुर्घटना का रूप देने वाले कई अपराधियों का पर्दाफाश हो चुका है।विशाल सिंघल ने अपनी मां प्रभा देवी, पिता मुकेश सिंघल और पूर्व पत्नी एकता सिंघल की हत्या कर दी है।भारी भरकम दावा राशि हासिल करने के लिए उनकी मौत को सड़क दुर्घटना का रूप दे दिया।

Sambhal:उत्तर प्रदेश पुलिस ने 50 करोड़ रुपये से अधिक की बीमा धनराशि के लिए माता-पिता और पूर्व पत्नी की हत्या करने और घटना को सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश करने के मामला का खुलासा किया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी व्यक्ति हापुड़ जिले का रहने वाला है। संभल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कृष्ण कुमार बिश्नोई ने यहां पत्रकारों को बताया कि इस साल जनवरी से पुलिस जिले में तथाकथित ‘बीमा माफिया’ के खिलाफ अभियान चला रही है।

उन्होंने बताया कि इस अभियान में हत्याओं को दुर्घटना का रूप देने वाले कई अपराधियों का पर्दाफाश हो चुका है। अधिकारी ने बताया कि मेरठ की एक महिला ने संभल जिला पुलिस से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उसके पति विशाल सिंघल ने अपनी मां प्रभा देवी, पिता मुकेश सिंघल और पूर्व पत्नी एकता सिंघल की हत्या कर दी है।

उन्होंने बताया कि मुकेश के नाम पर लगभग 50 करोड़ रुपये की कई बीमा पॉलिसियां थीं और आरोपी विशाल ने तीनों की कथित तौर पर हत्या कर दी और भारी भरकम दावा राशि हासिल करने के लिए उनकी मौत को सड़क दुर्घटना का रूप दे दिया। पुलिस के अनुसार, मुकेश सिंघल की दो अप्रैल, 2025 को मौत हुई थी और उनका 50 करोड़ रुपये से अधिक का बीमा था।

पुलिस ने बताया कि मुकेश के बेटे ने अपने पिता की मौत को कथित तौर पर सड़क दुर्घटना का रूप दिया। पुलिस के अनुसार, इससे पहले 22 जून 2017 को आरोपी ने अपनी मां प्रभा देवी की मौत को भी एक अज्ञात वाहन से हुई दुर्घटना के रूप में दिखाया गया था लेकिन अब पुलिस का दावा है कि यह हत्या का मामला था।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों मामलों को पहले ही अंतिम रिपोर्ट के साथ बंद कर दिया गया था। बिश्नोई ने बताया, “संभल पुलिस की प्रारंभिक जांच में गड़बड़ी की पुष्टि हुई है और मामले की जांच के लिए मामला हापुड़ पुलिस को सौंप दिया गया है।”

उन्होंने बताया कि इस गिरोह में शामिल लोगों के खिलाफ ‘गैंगस्टर एक्ट’ के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी विशाल ने अब तक बीमा कंपनियों से कितनी राशि का दावा किया है, इस बारे में विस्तृत जांच में ही चीजें साफ हो पाएंगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसंभलउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्षमा-करुणा ही बुद्ध की वास्तविक ताकत, शांति, सह-अस्तित्व और करुणा विषय पर विचार गोष्ठी

भारतयूपी के नौवीं कक्षा के बच्चे पढ़ेंगे, लता मंगेशकर के जीवन संघर्ष

कारोबारयूपी चुनाव 2027 पर नजर, जनगणना के साथ ‘जाति गणना’?, निदेशक शीतल वर्मा ने कहा- हर आम नागरिक तक पहुंच रहे, घरों की गिनती और घरेलू संपत्ति की जानकारी

कारोबारट्रेनों पर पथराव के 400 से अधिक मामले में जीआरपी में दर्ज, यूपी में ट्रेनों पर पथराव जानलेवा अपराध, होगी उम्रकैद?

क्राइम अलर्टछापेमारी कर 21 नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित निकाला, 450 से ज्यादा ऑर्केस्ट्रा सेंटरों को किया स्कैन, बांग्लादेशी पासपोर्ट और कई आपत्तिजनक दस्तावेज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदुकान में आया और 20 ग्राम की चेन और अंगूठी दिखाने को कहा, फिर 4 लोग घुसे और हथियार दिखाए, धमकाया और घुटने टेकने पर मजबूर कर 4 कर्मचारी को घायल कर आभूषण लूटे?

क्राइम अलर्टआरोपी ने उसे खेलते समय हाथ पकड़कर खींचा और खेत में ले गया: बिहार के बेगूसराय जिले में 5 साल की मासूम बच्ची से किया गया दुष्कर्म

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना में पूर्व मंत्री के घर के पास मिला एक नाबालिग लड़की का शव, पुलिस जांच में जुटी

क्राइम अलर्टGaya Rape Case: ट्रेन की चैन खींच, जबरन युवती को उतारा नीचे; जबरन किया गैंग रेप

क्राइम अलर्टWATCH: सड़क पर पड़े व्यक्ति पर 2 क्विंटल की बुलेट+3 क्विटल के उसपर बैठे लोग चढ़ाकर निकाल दिया, डिस्टर्बिंग वीडियो ओडिशा का