लाइव न्यूज़ :

संबलपुरः 90 वर्षीय मां और  62 वर्षीय बेटी की घर में आग लगने से मौत?, मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था, छोटा गेट खुला था, जमीन और संपत्ति में हत्या तो नहीं?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 6, 2024 18:31 IST

Sambalpur: अधिकारी के मुताबिक, मंगलवार रात साढ़े 10 बजे से 11 बजे के बीच इमारत की पहली मंजिल पर आग लगी, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पाया कि सैरेंद्री दीक्षित आग की लपटों में घिरी हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देमृतकों की पहचान स्नेहलता दीक्षित (90) और सैरेंद्री दीक्षित (62) के रूप में हुई है। बुजुर्ग महिला और 62 वर्षीय बेटी दो मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर रहती थीं।महिला का बेटा अपने परिवार के साथ इमारत के भूतल पर रहता है।

संबलपुरः ओडिशा के संबलपुर जिले के एक घर में आग लगने से 90 वर्षीय एक महिला और उनकी बेटी की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना जिले के संबलपुर सदर थाने के अंतर्गत हाटपाड़ा इलाके में मंगलवार रात को उस समय हुई जब दोनों सो रही थीं। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान स्नेहलता दीक्षित (90) और सैरेंद्री दीक्षित (62) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग महिला और उनकी 62 वर्षीय बेटी दो मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर रहती थीं।

 

उन्होंने बताया कि महिला का बेटा अपने परिवार के साथ इमारत के भूतल पर रहता है। अधिकारी के मुताबिक, मंगलवार रात साढ़े 10 बजे से 11 बजे के बीच इमारत की पहली मंजिल पर आग लगी, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पाया कि सैरेंद्री दीक्षित आग की लपटों में घिरी हुई थी।

संबलपुर सदर के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी टोफन बाग ने बताया कि पुलिस ने आग बुझाई लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने एक अन्य कमरे में 90 वर्षीय महिला का झुलसा हुआ शव पाया। बाग ने बताया कि शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया और फॉरेंसिक टीम भी सबूत जुटाने के लिए मौके पर पहुंच गयी।

अधिकारी ने यह भी बताया कि पुलिस टीम ने पाया कि मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था जबकि एक छोटा गेट खुला था। इस बीच, स्नेहलता दीक्षित की छोटी बेटी इंद्राणी पुरोहित ने आरोप लगाया कि उसके भाई ने जमीन और संपत्ति विवाद में दोनों की हत्या की है। अधिकारी ने आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि पुलिस सभी कोणों से मामले की जांच करेगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसाअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो