लाइव न्यूज़ :

समस्तीपुरः पोस्टमॉर्टम के बाद बेटे का शव देने के लिए गरीब मां-बाप से 50000 रुपए मांगे, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

By एस पी सिन्हा | Updated: June 9, 2022 16:47 IST

बिहार के ताजपुर थाना इलाके के रहने वाले महेश ठाकुर का 25 वर्षीय पुत्र 25 मई से लापता था. मानसिक रूप से विक्षिप्त था. महेश ठाकुर ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी.

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया से ढूंढने की कशिश की.परिजन मुसरीघरारी थाना पहुंचे और जानकारी ली. 7 जून को जानकारी मिली कि मुसरीघरारी में एक अज्ञात शव मिला है.

पटनाः बिहार के समस्तीपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां बेटे के शव का पोस्टमार्टम कराने गये एक पिता से पैसे की मांग की गई. गरीबी से लाचार बाप अपने बेटे का पोस्टमार्टम के लिए भीख मांगने तक को मजबूर होना पड़ा.

हद तो तब हो गई जब कर्मियों ने शव देने तक से मना कर दिया. सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद बेटे का शव देने के लिए गरीब मां-बाप से 50 हजार रुपए मांगे गए. बताया जाता है कि परिवार के पास इतनी राशि नहीं थी. पैसे की जुगाड़ के लिए वे अपने गांव लौट आए. इसके बाद, वे गांव में आंचल फैलाकर भीख मांगते देखे गए. लोगों के घर जाते और अपनी मजबूरी बताकर मदद की अपील करते.

इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया. दिल को झकझोर देने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के अनुसार, ताजपुर थाना इलाके के रहने वाले महेश ठाकुर का 25 वर्षीय पुत्र 25 मई से लापता था. बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था. अपने स्तर से महेश ठाकुर ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी.

इसके बाद सोशल मीडिया से ढूंढने की कशिश की. 7 जून को जानकारी मिली कि मुसरीघरारी में एक अज्ञात शव मिला है. इसके बाद परिजन मुसरीघरारी थाना पहुंचे और जानकारी ली. वहां उन्हें पता चला कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. मां-बाप दौडे़-दौडे़ सदर अस्पताल पहुंचे. अस्पताल में पोस्टमार्टम के नाम पर मोटी रकम की मांग की गई. 

पहले तो पोस्टमार्टम कर्मी ने शव दिखाने से आनाकानी की, लेकिन बाद में काफी गुहार के बाद उसे शव दिखाया गया. शव की पहचान उसने अपने बेटे संजीव ठाकुर के रूप में की. जब मृतक के पिता ने कर्मी से शव को उनके हवाले करने की बात कही तब पोस्टमार्टम का कर्मी पचास हजार रुपये मांगने लगा. इतनी मोटी रकम देने में पिता ने असमर्थता जतायी तब पोस्टमार्टम कर्मी ने शव देने से इनकार कर दिया.

वहीं, जब इस बात की जानकारी सिविल सर्जन को हुई तब उन्होंने मामले की जांच कराने और कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया. इसके बाद आनन-फानन में शव पुलिस को सौंप दिया. इसके बाद बुधवार को अंतिम संस्कार हुआ. उधर, गांववालों का कहना था कि परिवार इतना गरीब है कि बेटे का अंतिम संस्कार तक नहीं कर सकता था, ऐसे में मोहल्ले के कुछ लोगों ने मदद की.

बताते चले कि पोस्टमार्टम कर्मी द्वारा पोस्टमार्टम के नाम पर रुपया मांगने का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी पोस्टमार्टम के लिये पीड़ित परिजन से रुपया मांगने का वीडियो वायरल हो चुका है. लेकिन पोस्टमार्टम में लगे इन कर्मियों पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की जाती है. इस मामले पर सिविल सर्जन डॉ एस के चौधरी का कहना है कि मीडिया के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली है. यह मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है. इस पर जांच के बाद आवश्य कार्रवाई की जाएगी.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप