लाइव न्यूज़ :

समस्तीपुर में लापता बच्चे की निर्मम हत्या, गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

By एस पी सिन्हा | Updated: January 18, 2021 16:26 IST

बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थानान्तर्गत के बोरिया गांव लोगों ने एक शख्स की हत्या कर दी. पुलिस का कहना है कि उस शख्स ने नाबालिग बच्चे को मार डाला.

Open in App
ठळक मुद्देवारदात की सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स के साथ रोसड़ा डीएसपी पहुंचकर लोगों को शांत करने में जुटे रहे.सोनू राज का शव आज सुबह बोरिया डीह स्थित बूढ़ी गंडक नदी के किनारे से बरामद किया गया. किशोर के शव के हाथ पैर बंधे थे और गले मे कपडे़ का फंदा लगा हुआ था.

पटनाः बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थानान्तर्गत के बोरिया गांव में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है. जहां लापता बच्चे की हत्या किए जाने के बाद बवाल हो गया और फिर आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी की पीट-पीटकर हत्या कर दी.

दरअसल, लापता किशोर सोनू राज का शव मिलने से बवाल मच गया. सोनू की हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या करने के आरोपी सोनू राय मार डाला. वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स के साथ रोसड़ा डीएसपी पहुंचकर लोगों को शांत करने में जुटे रहे.

बोरिया डीह स्थित बूढ़ी गंडक नदी के किनारे से बरामद किया गया

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि विभूतिपुर के बोरिया के रहने वाले किराना दुकानदार महेश महतो का 14 साल का बेटा सोनू राज 14 जनवरी की शाम से लापता था. काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला. सोनू राज का शव आज सुबह बोरिया डीह स्थित बूढ़ी गंडक नदी के किनारे से बरामद किया गया.

किशोर के शव के हाथ पैर बंधे थे और गले मे कपडे़ का फंदा लगा हुआ था. शव को प्लास्टिक में लपेटकर नदी किनारे मिट्टी में दबा दी गई थी. मृत किशोर के शरीर पर जख्म के कई निशान भी मिले. बताया जाता है कि जंगली जानवरों के मिट्टी उकेरने के कारण शव के पैर दिखने लगे. इसके बाद लोगों ने लापता सोनू की लाश होने की आशंका पर मिट्टी हटाई.

सोनू कुमार के लापता हो जाने के सम्बन्ध में थाने में मामला दर्ज करवाया था

उसके बाद ग्रामीणों की आशंका सही साबित हुई. इस संबंध में थाना क्षेत्र के बोरिया डीह वार्ड 12 निवासी महेश महतो ने बेटे सोनू कुमार के लापता हो जाने के सम्बन्ध में थाने में मामला दर्ज करवाया था. मृतक के शरीर पर जख्म के कई निशान भी मिले हैं.

बच्चे की लाश मिलने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और आरोपी सोनू राय की पीट-पटीकर हत्या कर दी. बच्चे की मां ने बताया कि सोनू 14 जनवरी को संध्या करीब 6 बजे अपनी मां को यह बोल कर निकला था कि एक घंटे में अपने दोस्तों से मिल कर आ जाऊंगा. लेकिन, वापस नहीं आया. उस दिन शाम 6 बजे से पहले गांव के ही कुछ लड़कों के साथ उसे खेलते हुए देखा गया था. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीक्राइमबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट