लाइव न्यूज़ :

श्रद्धा मर्डर केस: 5 दिनों के भीतर होगा आफताब का नार्को टेस्ट, कोर्ट ने रोहिणी फॉरेंसिक साइंस लैब को दिया आदेश

By रुस्तम राणा | Updated: November 18, 2022 19:43 IST

इससे पहले गुरुवार को दिल्ली पुलिस को कोर्ट ने आफताब पूनावाला का नार्को टेस्ट कराने की इजाजत दी थी। साथ ही 5 दिनों की पुलिस हिरासत को बढ़ाया था।   

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली की अदालत ने नार्को टेस्ट का आदेश शुक्रवार को रोहिणी फोरेंसिक साइंस लैब को दिया हैगुरुवार को दिल्ली पुलिस को कोर्ट ने आफताब का नार्को टेस्ट कराने की इजाजत दी थीपुलिस के अनुसार, आफताब जांच में सहयोग नहीं कर रहा है, वह अपना बयान बार-बार बदल रहा है

नई दिल्ली: देश को झकझोर देने वाला श्रद्धा हत्याकांड को लेकर साकेत कोर्ट ने 5 दिनों के भीतर आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का नार्को टेस्ट कराने का आदेश दिया है। दिल्ली की अदालत ने यह आदेश शुक्रवार को रोहिणी फोरेंसिक साइंस लैब को दिया है। इससे पहले गुरुवार को दिल्ली पुलिस को कोर्ट ने आफताब का नार्को टेस्ट कराने की इजाजत दी थी। साथ ही 5 दिनों की पुलिस हिरासत को बढ़ाया था।   

दिल्ली पुलिस ने 28 वर्षीय व्यक्ति का नार्को परीक्षण मांगा था, जिसे कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया था। मामले की जांच कर रहे जांचकर्ताओं ने कहा कि यह आवश्यक था क्योंकि वह अपना बयान बदल रहा था और जांच में सहयोग नहीं कर रहे था।

पूनावाला के वकील अविनाश कुमार ने कहा कि मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट विजयश्री राठौड़ ने पुलिस को नार्को टेस्ट कराने की अनुमति दी, जिसे ट्रुथ सीरम टेस्ट भी कहा जाता है। पुलिस ने 12 नवंबर को उसकी गिरफ्तारी के बाद अर्जी दाखिल की थी।

आफताब ने 18 मई को 26 वर्षीय श्रद्धा वालकर का गला घोंट दिया और उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए, जिसे उसने दक्षिणी दिल्ली के महरौली में अपने निवास पर लगभग तीन सप्ताह तक 300 लीटर के फ्रिज में रखा और फिर आधी रात को महरौली के जंगल में फेंक दिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरी कथित तौर पर महरौली-गुड़गांव रोड पर एक दुकान से खरीदी गई थी। पुलिस सूत्रों ने कहा कि जांचकर्ता दिल्ली के अन्य पुलिस जिलों से मदद ले सकते हैं और पूनावाला को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे स्थानों पर भी ले जाया जा सकता है ताकि वाकर की हत्या की घटनाओं का क्रम स्थापित किया जा सके।

टॅग्स :श्रद्धा वालकर हत्याकांडकोर्टदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने